बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: NHAI ने मंजूरी दी गुरुग्राम में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, सुभाष चौक से हर्बल पार्क तक सफर होगा आसान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड नेशनल हाईवे पर जल्द…


Haryana News: NHAI ने मंजूरी दी गुरुग्राम में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, सुभाष चौक से हर्बल पार्क तक सफर होगा आसान
Haryana News: NHAI ने मंजूरी दी गुरुग्राम में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, सुभाष चौक से हर्बल पार्क तक सफर होगा आसान
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड नेशनल हाईवे पर जल्द ही 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण होगा। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Advertisement

फ्लाईओवर का मार्ग और उद्देश्य

लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह फ्लाईओवर चुंगी नंबर-1 से शुरू होकर वन विभाग के हर्बल पार्क तक बनेगा। इससे गुरुग्राम से नूंह, अलवर और फिरोजपुर झिरका की ओर जाने वाले वाहन बिना रूके आसानी से निकल पाएंगे। वर्तमान में दमदमा चौक, बस स्टैंड, सिटी थाना चौक और अंबेडकर बाईपास चौक पर भारी जाम रहता है। फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों का सफर आसान होगा और समय की बचत भी होगी।

फ्लाईओवर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रही बिजली की लाइनों और पेयजल पाइप लाइनों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बिजली विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में इन लाइनों को जल्द शिफ्ट करने का आग्रह किया गया है, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस फ्लाईओवर के बनने से ट्रैफिक जाम कम होगा और लोगों को रोजमर्रा की यात्रा में आसानी होगी। इसके अलावा व्यवसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी क्योंकि समय की बचत और सुचारू आवागमन से माल ढुलाई और सेवाओं में तेजी आएगी।

परियोजना की महत्वता

गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय आवागमन को आसान बनाएगा। यह फ्लाईओवर इलाके में दूसरा सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट होगा। इसके पूरा होने से ट्रैफिक जाम कम होगा और दिल्ली-एनसीआर के वाहनों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp