
Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के यात्रियों के लिए अहम खबर है। जींद बस स्टैंड से चंडीगढ़ जाने वाली एक एसी बस का समय बदल दिया गया है। यात्रियों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए सुबह 09.20 बजे चलने वाली बस अब सुबह 10.50 बजे रवाना होगी। बदलाव आज से लागू हो गया है।
जींद से चंडीगढ़ के एसी बस शेड्यूल
जींद से चंडीगढ़ के लिए कुल 4 एसी बसें संचालित होती हैं। पहली बस सुबह 06.40 बजे NH-152D मार्ग से रवाना होती है। नई समय-सारणी के अनुसार दूसरी बस सुबह 10.50 बजे, तीसरी बस दोपहर 12 बजे और चौथी बस दोपहर 02.20 बजे चंडीगढ़ के लिए जाएगी।
नए बस बेड़े से बढ़ी सुविधा
पिछले एक महीने में जींद रोडवेज बेड़े में 10 नई एसी बसें शामिल की गई हैं। इनमें से छह बसें चंडीगढ़ रूट पर, तीन गुरुग्राम रूट पर और एक जयपुर के लिए संचालित हो रही हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर सब डिपो नरवाना और सफीदों से 1-1 एसी बसें भी चल रही हैं।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
किराया और अन्य जानकारी
डीआई जसमेर खटकड़ ने बताया कि साधारण बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 245 रुपए है जबकि एसी बस में 340 रुपए लगता है। गुरुग्राम के लिए साधारण बस का किराया 160 रुपए और एसी बस 251 रुपए है। जींद से जयपुर का किराया 649 रुपए तय किया गया है।
जसमेर खटकड़ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर बसों के शेड्यूल में बदलाव किए जाते हैं। नई व्यवस्था से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
