बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: भ्रष्टाचार रोकने के लिए पुलिस की नई पहल, जानिए कैसे करें​​ ​शिकायत ?

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: भ्रष्टाचार पर शिंकजा कसने के लिए पुलिस ने एक बडी पहल शुरू की है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं निरोधक ब्यूरो ने राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य…


Haryana News: भ्रष्टाचार पर शिंकजा कसने के लिए पुलिस ने एक बडी पहल शुरू की है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं निरोधक ब्यूरो ने राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है।Haryana News

Advertisement

हरियाणा में भ्रष्टाचारियों व रिश्वतखोरी की शिकायत करना अब और सुविधाजनक व सरल हो गया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एआई आधारित वाॅट्सएप चैटबाॅट ‘सतर्क’ शुरू किया है। इस वाॅट्सएप ग्रुप में हेलो लिखते ही यूजर को पूरी जानकारी दी जाती है।Haryana News

ब्यूरो ने एआई (Artificial Intelligence) आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट “सतर्क” लॉन्च किया है। यह चैटबॉट नागरिकों को ब्यूरो की कार्य प्रणाली और भ्रष्टाचार निरोधक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी सरल एवं सुरक्षित माध्यम से उपलब्ध कराएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आमजन अब भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी, शिकायत प्रक्रिया, ब्यूरो की भूमिका और संपर्क विवरण जैसी जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

नागरिक “सतर्क” चैटबॉट से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट acb.haryana.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है तथा पूर्णतया उपयोगकर्ता अनुकूल है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

चैटबाॅट सतर्क में ये हैं विकल्प

  • सबसे पहले हैलो लिखते ही भाषा विकल्प : हिन्दी या अंग्रेजी
  • विकल्प चुनें
  • रिपोर्ट करप्शन
  • टोल फ्री नंबर्स
  • क्या माना जाता है एक भ्रष्ट गतिविधि
  • शिकायतकर्ता के अधिकारी
  • सरकारी निर्माण भवन व सड़कें आदि के संबंध में
  • कर चोरी की शिकायतों की रिपोर्ट करना
  • फरार व्यक्तति का विवरण
  • एसीबी और एसीबी के कार्यालय, संपर्क और स्थान

इस तरीके से करें शिकायत

  • टोलफ्री नंबर : 18001802022
  • वाट्सएप नंबर : 9417891064
  • ईमेल आइडी : acb @ hry.nic.in
  • लिखित शिकायत करने के लिए पता : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,
  • राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निदेशक ब्यूरो, प्लाट नंबर एक
  • सेक्टर-23, पंचकूला, हरियाणा

इस पहल का उद्देश्य शासन प्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सशक्त बनाना है। हरियाणा सरकार का मानना है कि “सतर्क” जैसी पहले ई-गवर्नेंस को गति देने के साथ-साथ उत्तरदायी एवं ईमानदार प्रशासन की स्थापना में सहायक सिद्ध होंगी।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp