मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में स्वच्छता को लेकर नई पहल, Why West Wednesdays FOUNDATION के रीसायकल मेले में बढ़-चढ़कर भागीदारी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: रेवाड़ी के ब्रह्मगढ़ स्थित सभा मुख्यालय में Why West Wednesdays FOUNDATION के तत्वावधान में आयोजित रीसायकल मेला कचरा मुक्त स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में…


Why West Wednesdays FOUNDATION के तत्वावधान में कचरा मुक्त स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रीसायकल मेला सभा मुख्यालय ब्रह्मगढ़ रेवाड़ी पर सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
Why West Wednesdays FOUNDATION के तत्वावधान में कचरा मुक्त स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रीसायकल मेला सभा मुख्यालय ब्रह्मगढ़ रेवाड़ी पर सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी के ब्रह्मगढ़ स्थित सभा मुख्यालय में Why West Wednesdays FOUNDATION के तत्वावधान में आयोजित रीसायकल मेला कचरा मुक्त स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त श्री राहुल मोदी उपस्थित रहे।

Advertisement

उन्होंने फाउंडेशन की ओर से ई-वेस्ट, प्लास्टिक एवं कागज के कचरे को रीसायकल कर उपयोगी उत्पाद बनाने की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी अभियान की सफलता तभी संभव है जब हम उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने इस पहल को एक प्रेरणास्रोत बताते हुए प्रशासनिक सहयोग का भी भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और Why West Wednesdays FOUNDATION की निदेशक डॉ. रूबी मखीजा ने रीसायकलिंग प्रक्रिया, कचरा प्रबंधन और उससे बने उत्पादों—जैसे कोपियर पेपर, नोटबुक, बैग व पेंसिल—की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेस्ट वही वस्तु होती है, जो किसी के किसी काम की नहीं होती, लेकिन यदि उसे सही तरीके से पुनर्प्रयोग किया जाए, तो वह समाज के लिए उपयोगी बन सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने आम लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों व दुकानों में निकलने वाले ई-वेस्ट और अन्य कचरे को इकट्ठा कर फाउंडेशन से जोड़ें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में मंच संचालन प्रबंधक हेमंत भारद्वाज ने किया। सभा उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि पूर्व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मनोज यादव ने फाउंडेशन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सभा के प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि सभी अतिथियों को पुष्प, पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, कॉलेजियम सदस्य व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आमजन से आग्रह किया गया कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp