गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम में मेट्रो से कनेक्टेड नया सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों के लिए सफर होगा और भी सुविधाजनक

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। सेक्टर 10 सिटी बस डिपो में…


Haryana News: गुरुग्राम में मेट्रो से कनेक्टेड नया सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों के लिए सफर होगा और भी सुविधाजनक
Haryana News: गुरुग्राम में मेट्रो से कनेक्टेड नया सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों के लिए सफर होगा और भी सुविधाजनक
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। सेक्टर 10 सिटी बस डिपो में नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। इस टर्मिनल की मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी होगी और यात्रियों को बस सेवा का लाभ तुरंत मिलेगा।

Advertisement

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा बनाए जा रहे इस टर्मिनल पर 32.42 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे पहले ही यहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। GMCBL के बेड़े में 100 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने के बाद कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

GMDA सेक्टर-48 में एक और इलेक्ट्रिक बस डिपो बना रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 19.20 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। डिपो में एक बार में 25 बसों के चार्ज होने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निर्माण कार्य इस साल के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सैक्टर-103 में सात एकड़ जमीन पर बस डिपो बनाने की DPR तैयार की जा रही है। वहीं, सेक्टर-65 में 6.5 एकड़ जमीन पर नया डिपो बनेगा। इसके बनने से आसपास के क्षेत्र जैसे बादशाहपुर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, घाटा, फरीदाबाद रोड और कादरपुर के लोग लाभान्वित होंगे।

गुरुग्राम से मानेसर, उद्योग विहार, साइबर हब और बस स्टैंड क्षेत्रों में बसों का संचालन पहले से हो रहा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई जा रही है। नए टर्मिनल और डिपो के बनने से यात्रियों को समय की बचत और बेहतर सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp