बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: नायब सैनी सरकार का बड़ा कदम, ग्रामीण क्षेत्रों में 330 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण जारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नायब सैनी सरकार 330 नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित…


Haryana News: नायब सैनी सरकार का बड़ा कदम, ग्रामीण क्षेत्रों में 330 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण जारी
Haryana News: नायब सैनी सरकार का बड़ा कदम, ग्रामीण क्षेत्रों में 330 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण जारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नायब सैनी सरकार 330 नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने जा रही है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement

उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण तेजी से जारी

जिला परिषदों के जरिए इन केंद्रों के भवन निर्माण का काम किया जा रहा है। फिलहाल 255 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि बाकी 75 केंद्रों के लिए टेंडर और अनुमोदन प्रक्रियाएं जारी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक सभी केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आएगी।

गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 255 केंद्रों में से 9 के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। विभाग ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बजट के अनुसार निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि विभाग को सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ और मानकों के अनुरूप पूरा किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी बेहतर सुविधाएं

इन नए उप स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध होंगी। आमतौर पर इन केंद्रों पर सहायिका नर्स मिडवाइफ (ANM) और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW) तैनात किए जाते हैं। अब आधुनिक केंद्रों पर मध्यस्तरीय स्वास्थ्य प्रदाता (MLHP) और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की भी नियुक्ति की जाएगी।

ग्रामीणों को मिलेगा नियमित स्वास्थ्य लाभ

प्रत्येक केंद्र में तीन से चार कमरे होंगे जहां ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच और अन्य प्राथमिक सेवाएं दी जाएंगी। इससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा। यह पहल हरियाणा के ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp