शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में अब मोबाइल फोन बंद, शिक्षकों को क्लास में पूरा ध्यान से पढ़ाने का आदेश

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले से शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हिसार ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूलों…


Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में अब मोबाइल फोन बंद, शिक्षकों को क्लास में पूरा ध्यान से पढ़ाने का आदेश
Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में अब मोबाइल फोन बंद, शिक्षकों को क्लास में पूरा ध्यान से पढ़ाने का आदेश
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले से शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हिसार ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। अब शिक्षक बच्चों को पढ़ाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। क्लास में पढ़ाने के दौरान उनका पूरा ध्यान बच्चों को पढ़ाने पर ही होना चाहिए।

Advertisement

मोबाइल फोन उपयोग पर सख्त आदेश

डीईओ हिसार ने यह निर्देश पत्र जारी किया है जिसमें बताया गया है कि पिछले आदेशों के बावजूद निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों को स्कूल कैंपस और कक्षाओं में मोबाइल फोन का उपयोग करते पाया गया। इसे एक गंभीर लापरवाही माना गया है। इसलिए सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के स्कूल प्रमुखों को सख्ती से यह आदेश दें कि स्कूल के समय में मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए।

आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

डीईओ ने यह भी निर्देश दिया है कि इस आदेश का पालन कड़ाई से किया जाए और इसके लिए सभी स्कूलों में नियमित निगरानी रखी जाए। कोई भी शिक्षक यदि इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम का मकसद शिक्षकों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पिछली चेतावनी भी रही थी

जिला शिक्षा अधिकारी के नोटिस में यह भी बताया गया है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा वर्ष 2017 और 2018 में भी मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक के आदेश जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अब भी इसका सही पालन न होने पर यह नया सख्त आदेश जारी किया गया है ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके और छात्रों को पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई मिल सके।

हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर यह प्रतिबंध शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे स्कूलों में पढ़ाई पर ध्यान बढ़ेगा और बच्चों को सही माहौल मिलेगा। सभी शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को इस आदेश का पूरी ईमानदारी से पालन करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp