गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: बाजरे की कमी से सियासत तेज, राशन डिपो पर बाजरा न मिलने से गरीब परिवारों की थाली हुई खाली

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के सर्दियों के मौसम में गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन में बाजरा फिर से गायब हो गया है। दिसंबर के राशन वितरण में भी बाजरा शामिल नहीं किया…


Haryana News: बाजरे की कमी से सियासत तेज, राशन डिपो पर बाजरा न मिलने से गरीब परिवारों की थाली हुई खाली
Haryana News: बाजरे की कमी से सियासत तेज, राशन डिपो पर बाजरा न मिलने से गरीब परिवारों की थाली हुई खाली
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सर्दियों के मौसम में गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन में बाजरा फिर से गायब हो गया है। दिसंबर के राशन वितरण में भी बाजरा शामिल नहीं किया गया है, जैसे कि पिछले महीने नवंबर में हुआ था। बीपीएल राशन कार्ड धारकों को इस बार केवल गेहूं, चीनी और सरसों का तेल ही मिलेगा। बाजरा का अभाव गरीबों के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि पिछले कई सालों से सर्दियों में राशन में बाजरा जरूर दिया जाता था।

Advertisement

आमतौर पर सर्दियों में राशनकार्ड धारकों को 5 किलो गेहूं की जगह 3 किलो गेहूं और 2 किलो बाजरा दिया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। डिपो पर भी इस बात को लेकर संशय है क्योंकि बाजरा की सप्लाई नहीं हो रही। राशनकार्ड धारक बाजार से बाजरा खरीदने को मजबूर हो जाएंगे, जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। कई परिवारों ने सरकार से मांग की है कि राशन डिपो पर बाजरा पहुंचाया जाए ताकि वे महंगे दामों पर बाजरा न खरीदना पड़े।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार प्रदेश सरकार ने मंडियों से बाजरे की खरीद नहीं की है। लगातार हुई बारिश की वजह से बाजरे की फसल खराब हो गई और उसका रंग काला पड़ गया जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई। इसी कारण से सरकार ने बाजरा खरीदने से बचाव किया है और इसका असर सीधे राशन वितरण पर पड़ा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस फैसले से हरियाणा के लाखों गरीब परिवारों को परेशानी होगी क्योंकि बाजरा सर्दियों में एक महत्वपूर्ण पोषक अनाज है। बाजार से महंगे दामों पर बाजरा खरीदना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा। अब सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वह जल्द बाजरा की व्यवस्था करे और गरीबों की मदद करे।

गरीबों के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है क्योंकि मौसम भी ठंडा है और पोषण का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में राशन में बाजरे का अभाव उनकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। उम्मीद है कि सरकार जल्द इस समस्या का समाधान निकालेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp