मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

Haryana News: मिड डे मिल कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगें 5 को, जानिए क्या है मांग

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा में मांगो को लेकर पूरे हरियाणा में प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी क्रम में लगातार 12 महीने तक मानदेय का भुगतान करने, पेंशन देने और सेवानिवृत्ति की उम्र…


मानदेय का भुगतान करने, पेंशन देने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 करने की मांग को लेकर मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया।
मानदेय का भुगतान करने, पेंशन देने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 करने की मांग को लेकर मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया।
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में मांगो को लेकर पूरे हरियाणा में प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी क्रम में लगातार 12 महीने तक मानदेय का भुगतान करने, पेंशन देने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 करने की मांग को लेकर मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। बता दे कि प्रदर्शन से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बैठक की।Haryana News

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव मुनेश देवी ने कहा कि 5 जून को पानीपत में यूनियन की होने वाली राज्यस्तरीय रैली को शामिल होगी। यूनियन ने फैसला किया गया कि मिड-डे मील कार्यकर्ता पानीपत जाएंगी और अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव बनाएंगी।Haryana News

—
शिक्षा मंत्री का आवास का घेराव 5 को: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने बैठक में फैसला किया कि वे मांगों को लेकर 5 जून को पानीपत पहुंचेंगी और हरियाणा के शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना देंगी। इतना ही नहीं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अगर मांगों पर सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो 9 जुलाई को एआईयूटीयूसी सहित दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से अखिल भारतीय हड़ताल में भी शामिल होंगी।

ये रही मौजूद: बैठक में सुमन बुड़ाना, बीना पाल्हावास, संतोष, बीना मोहद्दीपुर, राजबाला, रेनू, रिंका, शीला, सुशीला, शीला मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

हो रहा है शोषण: यूनियन की राज्य महासचिव कुसुम पांचाल को हटाने पर रोष व्यक्त किया गया। सरकार से कुसुम पांचाल को नौकरी पर लेने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला सचिव मुनेश देवी ने कहा कि मिड-डे मिल कर्मियों का शोषण किया जा रहा है।

ये रखी मांग: विरोध करते हुए कहा कि हम पूरे दिन स्कूल में खाना बनाती हैं और प्रतिमाह मानदेय सिर्फ 7 हजार रुपये मिलते हैं। वह भी समय पर नहीं मिलता। रिटायरमेंट पर हमें कुछ नहीं मिलता। रिटायर होने पर कम से कम 5 लाख रुपये दिया जाए। रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

भाड़ावास सर्कल के प्रधान मुनेश भाड़ावास ने कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 10 की जगह 12 महीने का वेतन दिया जाए। डहीना ब्लाक प्रधान बरखा देवी ने कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को भविष्य निधि, पेंशन, इलाज की सुविधाएं दी जाएं। भतेरी ने वर्दी के 2 हजार रुपये देने की मांग की।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp