बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: HSSC ग्रुप C पदों पर बड़ा बवाल, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सरकार के रुख पर उठाए सवाल, कोर्ट में फिर होगी सुनवाई

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के ग्रुप-सी भर्ती मामले में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई एक बार फिर टल गई है। आयोग द्वारा 24 ग्रुपों के संबंध में दायर पुनर्विचार…


Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के ग्रुप-सी भर्ती मामले में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई एक बार फिर टल गई है। आयोग द्वारा 24 ग्रुपों के संबंध में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सरकार ने अपना पक्ष रखा लेकिन कोर्ट में कई सवाल उठ गए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सरकार के रुख पर गंभीर आपत्ति जताई और तर्क दिया कि परिणाम घोषित करने में प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता नहीं रही।

Advertisement

एडवोकेट जनरल प्रविंद्र चौहान ने कोर्ट के सामने कुछ स्पष्टीकरण दिए, लेकिन बाद में स्थिति को और स्पष्ट करने के लिए एक बेहतर हलफनामा दाखिल करने का समय मांगा। खंडपीठ ने उनकी मांग को स्वीकार किया और अगली सुनवाई की तारीख 26 सितंबर 2025 तय कर दी।

पिछली सुनवाई के दौरान भी सरकार ने यह दावा किया था कि जारी किए गए परिणाम सीईटी-1 (CET-1) के अंकों के आधार पर निकाले गए हैं। उस समय भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सरकार के इस स्टैंड पर सवाल उठाए थे और कोर्ट ने शपथपत्र दाखिल करने के आदेश दिए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. खोसला, अक्षय भान और अधिवक्ता माधव गुप्ता ने यह दलील दी कि सरकार का यह कहना गलत है कि सीईटी-2 का परिणाम सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के अंक जोड़े बिना ही निकाला गया। इस पर कोर्ट ने भी गंभीरता दिखाई और स्पष्ट हलफनामा दाखिल करने का एक और मौका दिया।

अब इस पूरे मामले पर अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। तब यह तय होगा कि सरकार के तर्क सही हैं या फिर याचिकाकर्ताओं की आपत्तियां भारी पड़ती हैं। इस मामले पर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि फैसला सीधे भर्ती प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट को प्रभावित करेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp