गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में गुरु तेग बहादुर के नाम पर बड़ी परियोजनाएं, CM सैनी ने दिया भावुक बयान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश में सिख समुदाय के पहले बादशाह बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लोहगढ़ (यमुनानगर) में मार्शल आर्ट इंस्टीट्यूट और श्री…


Haryana News: हरियाणा में गुरु तेग बहादुर के नाम पर बड़ी परियोजनाएं, CM सैनी ने दिया भावुक बयान
Haryana News: हरियाणा में गुरु तेग बहादुर के नाम पर बड़ी परियोजनाएं, CM सैनी ने दिया भावुक बयान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश में सिख समुदाय के पहले बादशाह बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लोहगढ़ (यमुनानगर) में मार्शल आर्ट इंस्टीट्यूट और श्री गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। साथ ही, श्री गुरु नानक देव जी के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब (सिरसा) की 72 कनाल भूमि बिना किसी कीमत के निशुल्क दी गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी स्मारक, कॉलेज और संस्थानों का नाम गुरु साहिबानों के नाम पर रखा गया है।

Advertisement

गुरु तेग बहादुर जी का हरियाणा से गहरा संबंध

हरियाणा की जनता का श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ घनिष्ठ प्रेम रहा है। प्रदेश में उनकी याद में लगभग 28 गुरुद्वारा हैं। उनका ससुराल गांव लखनौर साहिब (अम्बाला) में स्थित है। इस वर्ष गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र आएंगे। प्रदेश भर में चार शोभा यात्राओं में लाखों श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं।

विश्व में गुरु साहिबानों की शहादत का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में विश्व के 142 से अधिक विदेशी दूतावासों में गुरु जी की शहादत को सम्मानित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर आठ गुरु साहिबान ने अपने चरण रखकर इसे पवित्र बनाया। गुरु तेग बहादुर जी का त्याग, परोपकार और बलिदान मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

राज्य में गुरु साहिब जी की स्मृति में आयोजन

हरियाणा सरकार ने 1 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक गुरु साहिब जी की स्मृति में कई आयोजन किए हैं। चारों दिशाओं से निकली श्रद्धा यात्राएं प्रदेश में आध्यात्मिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गई हैं। गांव-गांव में कीर्तन, भजन और गुरु साहिब जी की वाणी का पाठ हुआ।

गुरु साहिब जी के नाम पर महत्वपूर्ण परियोजनाएं

सरकार ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर चेयर की स्थापना की है। अंबाला के पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर जी पर रखने का प्रस्ताव है। करनाल में मैराथन और मार्गों का नामकरण भी शुरू हो चुका है। कलेसर में गुरु तेग बहादुर वन विकसित किया जा रहा है। ये पहलें गुरु साहिब जी के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp