मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के चलते Haryana Police की बड़ी कार्रवाई

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News : हरियाणा पुलिस ने सोमवार को राज्यभर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए अपराधियों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने एक ही…


Haryana News : हरियाणा पुलिस ने सोमवार को राज्यभर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए अपराधियों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 834 हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी, 81 मामले दर्ज और 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 27 खूंखार व वांछित अपराधी शामिल हैं।Haryana News

Advertisement

Sonipat Police  ने सोना-चांदी के जेवर, एक कार और एक पिकअप ट्रक भी कब्जे में लिया। इसी ऑपरेशन में 9 साल से फरार एक मुख्य आरोपी, एमपी का 8 हजार रुपए इनामी अपराधी, और एक बड़े नशा नेटवर्क से जुड़े तस्कर को भी पकड़ा गया। दो अपराधियों के पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और एक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।Haryana News

Sonipat- Sirsa  जिले में सबसे ज्यादा 62-62 जगह रेड हुईं, जबकि गिरफ्तारियों में भिवानी जिला पहले स्थान पर रहा, जहां अकेले 29 आरोपी पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 देसी कट्टे, 5 पिस्टल, 1 राइफल और 34 कारतूस, साथ ही 3.116 किलो गांजा, 18.65 ग्राम हेरोइन, 445 ग्राम अफीम और अवैध शराब बरामद की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सोनीपत पुलिस ने सोना-चांदी के जेवर, एक कार और एक पिकअप ट्रक भी कब्जे में लिया। इसी ऑपरेशन में 9 साल से फरार एक मुख्य आरोपी, एमपी का 8 हजार रुपए इनामी अपराधी, और एक बड़े नशा नेटवर्क से जुड़े तस्कर को भी पकड़ा गया। दो अपराधियों के पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और एक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

साइबर हेल्पलाइन:  साइबर हेल्पलाइन 1930 पर मिली 297 शिकायतों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 49 लाख रुपए फ्रीज किए और 12 साइबर आरोपी गिरफ्तार किए। अभियान के दौरान पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़कों पर मिले 580 बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े, भोजन और रैन बसेरों तक पहुंचाने में मदद की। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अभियान जारी रहेगा, अपराधियों के लिए हरियाणा में जगह नहीं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp