रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में खाद वितरण में बड़ा बदलाव, अब केवल यह काम करने के बाद ही मिलेगी खाद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खाद वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब इसे पूरी तरह ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ (एमएफएमबी) पोर्टल से जोड़ा गया है। नई व्यवस्था के तहत किसान केवल…


Haryana News: हरियाणा में खाद वितरण में बड़ा बदलाव, अब केवल यह काम करने के बाद ही मिलेगी खाद
Haryana News: हरियाणा में खाद वितरण में बड़ा बदलाव, अब केवल यह काम करने के बाद ही मिलेगी खाद
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खाद वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब इसे पूरी तरह ‘मेरी फसल–मेरा ब्यौरा’ (एमएफएमबी) पोर्टल से जोड़ा गया है। नई व्यवस्था के तहत किसान केवल पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद ही खाद प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

पायलट प्रोजेक्ट और पूरे प्रदेश में लागू

इस प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट पंचकूला में सफलतापूर्वक चलाया गया। इसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। अब इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) को एमएफएमबी पोर्टल से जोड़ दिया गया है।

कृषि विभाग ने बताया कि किसानों को खाद देने के लिए कोई अतिरिक्त नियम नहीं हैं। केवल पोर्टल पर पंजीकरण और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन पर्याप्त है। किसान का पंजीकरण नंबर और अंगूठा मशीन पर होना अनिवार्य होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

नई व्यवस्था बुधवार से लागू कर दी गई है। अब किसान केवल आधार कार्ड दिखाकर खाद नहीं ले पाएंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यह कदम खाद की किल्लत, मारामारी और तस्करी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

रबी सीजन में किसानों के लिए राहत

खरीफ सीजन के बाद रबी सीजन के लिए खाद खरीदने में किसानों को कठिनाई होती थी। अब एमएफएमबी पोर्टल के माध्यम से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। सरकार का लक्ष्य खाद का दुरुपयोग और गैर-कृषि कार्यों में इस्तेमाल रोकना है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp