रविवार, 25 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)  मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित यादव भवन में बैठक निहाल सिंह लंबरदार की…


धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार
धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News)  मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित यादव भवन में बैठक निहाल सिंह लंबरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक निर्णय लिया गया कि दिसंबर में मसानी बैराज पर धरना शुरू किया जाएगा। प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नही है। इसी समस्या को लेकर 12 और 13 अक्तूबर को पंचकूला में सिंचाई विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से उनके निवास पर हुई मुलाकात का विवरण भी साझा किया।

Advertisement

कमल सिंह यादव ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार कर सरकार और उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी के अधीक्षण अभियंता से भी मुलाकात की। जड़थल से मसानी तक करीब छह किलोमीटर क्षेत्र में गंदा पानी खुले में बह रहा है। इससे आसपास के गांवों में बदबू फैल रही है, भूजल प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस हिस्से की पाइपलाइन के लिए तत्काल योजना बनाने की मांग की गई।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा : पेंशन से जुर्माने की राशि वसूलने के निर्देश, करीब छह साल बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया फैसला

विधानसभा से सरकार तक उठाया था मुद्दा

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में दो बार यह मुद्दा उठाया। जब वे विधानसभा की पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के अध्यक्ष थे, तब टीम के साथ मौके का निरीक्षण भी किया था। विधायक के अनुसार, सरकार ने करीब 217 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है। पूरी परियोजना एक साथ पूरी होने के बजाय चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।

जडथल से बिछाई जानी है पाईप लाईन: बता दें किया योजना के मुताबिक दिवाली के बाद जड़थल गांव से मसानी बैराज तक छह किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसका एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अभी तक नहंी भेजा गया । इसी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मुलाकत उनको अवगत करवाया गया। अगर सुनवाई नही कि दिसंबर में मसानी बैराज पर धरना शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: तेल माफिया पर अंकुश लगाना बना चुनौती, राजस्थान से जुडे है तार!

मसानी बैराज में बिछाई गई पाइपलाइन
मसानी बैराज में बिछाई गई पाइपलाइन

पहले चरण के लिए 125 करोड़ रुपए जारी

रेवाड़ी के मसानी बैराज में जमा दूषित पानी की समस्या से आसपास के करीब 15 गांवों को राहत मिलने की उम्मीद है। पानी की निकासी और उसे शोधित कर दोबारा उपयोग लायक बनाने के लिए 217 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इसके तहत करीब 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पानी को शोधित करने के बाद ड्रेन नंबर-8 तक पहुंचाया जाएगा पहले चरण के लिए 125 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं और पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू है। परियोजना में तीन वाटर बॉडी बनाने और भविष्य में बैराज में आने वाले पानी को भी शोधित करने की व्यवस्था शामिल है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp