
Highway jam: Rewari जिले में लगातार हो रहे अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगो का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से परेशान पाल्हावास और आसपास के गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने देर रात रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे-352 पर जाम लगा दिया। नेशनल हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही रोहडाई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया।
रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर थमे वाहनो के पहीये: बता दे रात को जैसे ही लोगों ने रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगाया तो रात के समय हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । जाम के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। रोहड़ाई थाना पुलिस के समझाने और समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद करीब 3 घंटे बाद जाम खोला जा सका।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सड़क से हटकर जाम खोल दिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। जाम खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में आज नहीं होगी बाजरे की खरीद, नया शेड्यूल जारी
मुसेपुर के ग्रामीण ने भी लगाया जाम: वही दूसरी ओर रेवाड़ी जिले के गांव मुसेपुर में लंबे समय तक बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगो का गुस्सा फुट गय। गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात बेरली-रेवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जाटूसाना एसएचओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। काफी देर तक चले जाम से लोग परेशान रहें।
गांवो में रही बिजली गुल: भले ही बिजली कर्मचारियों की हडताल खुल गई हो लेकिन रेवाड़ी के 50 से ज्यादा गांवों में शुक्रवार रात को बिजली नही आई। बताया जा रहा है शहरी फीडर से जुड़े आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चल रही थी। रात को हडताल खत्म होने के बावजद नाइट उूयटी वाले कर्मचारी डयूटी पर नही पहुंचें
ये भी पढ़ें:हड़ताल समाप्त: धारूहेड़ा के ये गांव अभी भी अंधेरे में क्यों ?
