गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार ने फैसले पर लगाई मुहर, बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य के बुजुर्ग नागरिकों के लिए बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में…


Haryana News: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार ने फैसले पर लगाई मुहर, बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी
Haryana News: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार ने फैसले पर लगाई मुहर, बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य के बुजुर्ग नागरिकों के लिए बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में वृद्धावस्था पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि यह नई दर 1 नवंबर 2025 से लागू होगी।

Advertisement

यह इस साल वृद्धावस्था पेंशन में दूसरी वृद्धि है। जनवरी 2024 में इसे ₹2,750 से ₹3,000 किया गया था। 2014 से अब तक पेंशन में कुल ₹2,500 की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने पिछले एक दशक में दस बार वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर बुजुर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है।

कैबिनेट बैठक में पुलिस विभाग के लिए भर्ती नियमों में भी बदलाव किया गया। अब हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों का 50 प्रतिशत प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा, जिससे कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलेंगे और उनका मनोबल बढ़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के स्कोर की वैधता अब तीन साल होगी, पहले यह दो साल तक ही मान्य थी। यह कदम अभ्यर्थियों के लिए राहत देने और परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

17 अक्टूबर को नायब सरकार का एक साल पूरा होने पर सोनीपत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस रैली में दो प्रमुख योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। पहली योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 25 हजार प्लॉट और 7 हजार से अधिक फ्लैट प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन भी कर सकते हैं, जिससे धार्मिक यात्रा और व्यापारिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp