गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में पीएम मोदी रैली से पहले कैबिनेट की अहम बैठक, तय होगी करोड़ों की विकास योजनाओं की दिशा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राई दौरे से पहले आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की…


Haryana News: हरियाणा में पीएम मोदी रैली से पहले कैबिनेट की अहम बैठक, तय होगी करोड़ों की विकास योजनाओं की दिशा
Haryana News: हरियाणा में पीएम मोदी रैली से पहले कैबिनेट की अहम बैठक, तय होगी करोड़ों की विकास योजनाओं की दिशा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राई दौरे से पहले आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार बैठक में कई नई योजनाओं और महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक के बाद विधायक दल की मीटिंग और मंत्रियों के साथ डिनर का कार्यक्रम भी तय है। इसमें आगामी राज्यस्तरीय आयोजनों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

Advertisement

प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई स्थित एजुकेशन सिटी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान वे प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी इस अवसर पर दो बड़ी योजनाओं का ऐलान करेंगे। पहली योजना के तहत गरीब परिवारों को 25 हजार प्लॉट और 7 हजार से अधिक फ्लैट दिए जाएंगे। ये फ्लैट और प्लॉट विभिन्न शहरों में निजी डेवलपर्स द्वारा तैयार किए गए हैं। साथ ही दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन भी इसी कार्यक्रम में होने की संभावना है। इससे प्रदेश के उत्तर हिस्से के विकास को बड़ा लाभ मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उद्घाटन और शिलान्यास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आमजन को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अलग से रूट प्लान और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली और सरकार की बैठक से पहले पूरे हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्म है। यह आयोजन न केवल सरकार के विकास कार्यों की झलक पेश करेगा बल्कि आने वाले समय में राजनीतिक दिशा भी तय करेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp