बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana news: स्वास्थ्य मंत्री ने LNJP अस्पताल का किया निरीक्षण, 500 चिकित्सकों की जल्द भर्ती का ऐलान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana news: हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य के सभी राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही 500 नए डॉक्टरों…


Haryana news: स्वास्थ्य मंत्री ने LNJP अस्पताल का किया निरीक्षण, 500 चिकित्सकों की जल्द भर्ती का ऐलान
Haryana news: स्वास्थ्य मंत्री ने LNJP अस्पताल का किया निरीक्षण, 500 चिकित्सकों की जल्द भर्ती का ऐलान
Google News Follow us on Google

Haryana news: हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य के सभी राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही 500 नए डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और सरकार से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल का निरीक्षण करने आईं। उन्होंने अस्पताल की फार्मेसी, शौचालय और हर कक्ष की सफाई की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में कई जगह मलबे के ढेर लगे हुए थे, जिससे मरीजों, खासकर बच्चों के वार्ड में परेशानी हो रही थी। शौचालयों की खस्ता हालत देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। फार्मेसी का निरीक्षण करने पर सभी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में पाई गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और सही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और चिकित्सकों से बात की और उन्हें मरीजों के लिए बेहतर सेवाएं देने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने नए अस्पताल भवन के निर्माण कार्य, दवाइयों और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य मंत्री को फीडबैक दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी। नए डॉक्टरों की भर्ती और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारकर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp