बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: HBSE 2025 एडमिट कार्ड जारी! 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक परीक्षा, विद्यार्थी अभी करें डाउनलोड

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं, 12वीं (शैक्षिक और मुक्त विद्यालय) और DElEd परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक…


Haryana News: HBSE 2025 एडमिट कार्ड जारी! 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक परीक्षा, विद्यार्थी अभी करें डाउनलोड
Haryana News: HBSE 2025 एडमिट कार्ड जारी! 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक परीक्षा, विद्यार्थी अभी करें डाउनलोड
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं, 12वीं (शैक्षिक और मुक्त विद्यालय) और DElEd परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

इसमें कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय और DElEd प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्ष-2020, 2021, 2022 और 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर और मर्सी चांस परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड 16 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

परीक्षा का समय और कुल परीक्षार्थी

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में कुल 44,575 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 28,523 छात्र और 16,052 छात्राएं परीक्षा देंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विभिन्न श्रेणियों के परीक्षार्थी

सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5,542 परीक्षार्थी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 4,338 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा में 14,954 और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा में 19,741 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp