गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार की पहल, 6 जिलों के अस्पतालों में नई तकनीकी मशीनें, मरीजों के इलाज में आएगा बड़ा सुधार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा…


Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कमी न रहे।

Advertisement

मंत्री ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है और उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में पंचकूला, नारनौल, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और गुरुग्राम के सरकारी अस्पतालों में नई अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं।

इंस्टॉलेशन और मरीजों की जांच

इन नई मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होते ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा मैडीकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए दरें तय की गई थीं। अब इन्हीं के तहत विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया तेज और सटीक होगी, जिससे समय पर उपचार संभव होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में अन्य जिलों के अस्पतालों में भी नई मशीनें भेजी जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp