गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, SC किसानों को बागवानी ट्रेनिंग और सब्सिडी, जाने पूरी योजना और लाभ

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) परिवारों के किसानों के लिए एकीकृत बागवानी विकास योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य SC किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए वित्तीय…


Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, SC किसानों को बागवानी ट्रेनिंग और सब्सिडी, जाने पूरी योजना और लाभ
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, SC किसानों को बागवानी ट्रेनिंग और सब्सिडी, जाने पूरी योजना और लाभ
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) परिवारों के किसानों के लिए एकीकृत बागवानी विकास योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य SC किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना है।

Advertisement

प्रशिक्षण और सब्सिडी

यह योजना मिशन फॉर इंटेग्रेटेड डेवलेपमेंट ऑफ होर्टिकल्चर (MIDH) के तहत संचालित की जा रही है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, उर्वरक और कीटनाशक पर 85% तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा मशरूम की खेती, बांस स्टैकिंग और ग्रीन हाउस/पॉली हाउस जैसी संरक्षित खेती तकनीकों पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस योजना में फल जैसे आम और केला, फूल जैसे गुलाब और गेंदा, सब्जियां और मसाले जैसे हल्दी और मिर्च शामिल हैं। बागवानी मशीनीकरण के तहत किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर भी सब्सिडी दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बागवानी अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि लाभार्थियों के पास स्वयं की भूमि या पंजीकृत पट्टा होना चाहिए। पहचान के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर आईडी अनिवार्य है। योजना का उद्देश्य SC किसानों को आधुनिक फल और सब्जी की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।

आवेदन प्रक्रिया

योजना का लाभ लेने के लिए किसान राज्य उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या जनसुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह योजना किसानों को बागवानी में उत्पादन बढ़ाने और आय सृजन के अवसर देने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp