बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अक्टूबर से MSP पर खरीदे जाएंगे बाजरा और मूंगफली

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। नायब सैनी सरकार ने खरीफ सीजन की फसल बाजरा और मूंगफली को 1 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर…


Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अक्टूबर से MSP पर खरीदे जाएंगे बाजरा और मूंगफली
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अक्टूबर से MSP पर खरीदे जाएंगे बाजरा और मूंगफली
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। नायब सैनी सरकार ने खरीफ सीजन की फसल बाजरा और मूंगफली को 1 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का निर्णय लिया है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

फतेहाबाद में खरीद प्रक्रिया की तैयारी

फतेहाबाद उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि 1 अक्टूबर से खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एडीसी पूरे कामकाज की देखरेख करेंगे जबकि संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे।

इस बार खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए बाजरा का MSP 2,775 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 150 रुपये अधिक है। पिछले साल यह दर 2,625 रुपये प्रति क्विंटल थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकार ने फतेहाबाद जिले में बाजरे की खरीद के लिए फतेहाबाद, पीली मंदोरी और भट्टू मंडी को केंद्र बनाया है। वहीं नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली, महेंद्रगढ़, सतनाली और कनीना मंडियां भी आवंटित की गई हैं। MSP पर फसल बेचने के लिए किसानों का “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

किसानों के लिए सुविधाएं

डीसी ने मंडियों में नमी मापने वाले मीटर की व्यवस्था, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। खरीद के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी और मंडियों के मुख्य द्वारों पर खरीद मानदंडों वाले होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp