रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नया स्वास्थ्य केंद्र शुरू, घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने जींद जिले के बराड़ खेड़ा गांव में एक नया…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नया स्वास्थ्य केंद्र शुरू, घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नया स्वास्थ्य केंद्र शुरू, घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने जींद जिले के बराड़ खेड़ा गांव में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इसकी जानकारी दी।

Advertisement

स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद बराड़ खेड़ा गांव के साथ-साथ आसपास के बुरा डैहर और बहबलपुर गांवों के लोग भी घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्हें इलाज के लिए दूर-दूर नहीं जाना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं को घर के नजदीक डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में उपचार मिलेगा, जिससे उसकी जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस केंद्र में योग्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, जरूरी दवाइयां उपलब्ध होंगी और नर्सिंग स्टाफ तैनात किया जाएगा। जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कर इसे आमजन के लिए समर्पित किया जाएगा। आरती राव ने कहा कि हर व्यक्ति को उसके घर और द्वार पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, इसलिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

एमरजेंसी में भी लोग समय पर स्वास्थ्य सेवा पा सकें और उनका जीवन सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह कदम ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp