गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी, ट्यूबवेल बिजली बिल स्थगित, नए फसली ऋण और मुआवजे का भी ऐलान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शनों के बिजली बिल का भुगतान दिसंबर 2025 तक…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी, ट्यूबवेल बिजली बिल स्थगित, नए फसली ऋण और मुआवजे का भी ऐलान
Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी, ट्यूबवेल बिजली बिल स्थगित, नए फसली ऋण और मुआवजे का भी ऐलान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शनों के बिजली बिल का भुगतान दिसंबर 2025 तक स्थगित करने की घोषणा की। इससे लगभग सात लाख दस हजार किसान लाभान्वित होंगे। जुलाई 2025 तक का बकाया बिल अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क जनवरी 2026 तक भरा जा सकेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन गांवों में बाढ़ के कारण 50 प्रतिशत से अधिक फसलें नष्ट हुई हैं और ऋणी किसानों की फसल खराबी 33 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां खरीफ सीजन के फसली ऋण की वसूली स्थगित की जाएगी। इन किसानों को रबी सीजन के लिए नया फसली ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस निर्णय से लगभग तीन लाख किसान राहत पाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों और परिवारों को आर्थिक मदद भी दी। 2,386 परिवारों के बैंक खातों में कुल 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। इसमें 2,371 मकानों के नुकसान के लिए 4 करोड़ 67 लाख 75 हजार रुपये और 13 मृत पशुओं के लिए 4 लाख 21 हजार रुपये शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल भी खोला था। इसमें 6,397 गांवों के 5,37,000 किसानों ने 31 लाख एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण कराया। सत्यापन कार्य जारी है। पानी से फसलें खराब हुए क्षेत्रों में प्रति एकड़ 15,000 रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा।

धान किसानों के लिए अब तक 109 करोड़ रुपये उनके खातों में पहुंच चुके हैं। प्रदेश में 30 सितंबर तक 5 लाख टन धान की आवक हुई, जिसमें से 3.58 लाख टन की खरीद पूरी हो चुकी है। बाजरा की खरीद भी सरकारी एजेंसियों और व्यापारियों से की जा रही है। यदि किसी किसान का बाजरा खराब होने के कारण कम मूल्य पर बिकता है, तो सरकार भावांतर दर के तहत अंतर की भरपाई करेगी। इस पहल से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत सुरक्षित आय सुनिश्चित होगी और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई भी की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp