गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: रादौर अनाज मंडी में फिर से शुरू होगी हैफेड राइस मिल, किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ा राहत का संदेश

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के रादौर अनाज मंडी के सामने पिछले दो साल से बंद पड़ी हैफेड की राइस मिल अब फिर से चालू होने जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री…


Haryana News: रादौर अनाज मंडी में फिर से शुरू होगी हैफेड राइस मिल, किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ा राहत का संदेश
Haryana News: रादौर अनाज मंडी में फिर से शुरू होगी हैफेड राइस मिल, किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ा राहत का संदेश
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के रादौर अनाज मंडी के सामने पिछले दो साल से बंद पड़ी हैफेड की राइस मिल अब फिर से चालू होने जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के प्रयास सफल रहे और हैफेड ने इस मिल को अगले पाँच वर्षों के लिए सुरभि राइस मिल को ठेके पर सौंप दिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कृषि मंत्री के पुत्र और भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने इसे किसानों और व्यापारियों के हित में लिया गया सराहनीय कदम बताया।

Advertisement

नेपाल सिंह राणा ने कहा कि किसानों और आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री से मिल को दोबारा चालू करवाने की मांग की थी। मंत्री के सहयोग से यह संभव हो पाया और अब मिल का संचालन फर्म को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जब खेती से जुड़े लोग मिल चलाएंगे तो उन्हें व्यवसाय की चुनौतियों और समस्याओं का बेहतर अनुभव भी होगा।

हैफेड राइस मिल के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि मिल पिछले दो वर्ष से बंद पड़ी थी। अब इसे सुरभि राइस मिल को पाँच साल के लिए ठेके पर दिया गया है। रादौर क्षेत्र में राइस मिल की कमी के कारण मंडी में अक्सर उठान की दिक्कत होती थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मनीष कुमार ने बताया कि मिल का सालाना रेंट 11 लाख 85 हजार रुपये तय किया गया है। इसके साथ ही अगले पाँच साल के लिए हर साल 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है।

इस फैसले से रादौर मंडी में धान के उठान और प्रसंस्करण की समस्या दूर होगी। किसान अब आसानी से अपनी उपज मिल में भेज सकेंगे और व्यापारियों को भी राइस मिल की सुविधा से लाभ मिलेगा। यह पहल क्षेत्र के कृषि व्यवसाय और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक साबित होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp