गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में दिवाली पर गाइडलाइन जारी, केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुबह शाम तय समय में ही फायरिंग

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में इस बार दिवाली पर पटाखों को लेकर खास गाइडलाइन जारी की गई है। दिल्ली NCR और इससे सटे इलाकों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार केवल ग्रीन…


Haryana News: हरियाणा में दिवाली पर गाइडलाइन जारी, केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुबह शाम तय समय में ही फायरिंग
Haryana News: हरियाणा में दिवाली पर गाइडलाइन जारी, केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुबह शाम तय समय में ही फायरिंग
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में इस बार दिवाली पर पटाखों को लेकर खास गाइडलाइन जारी की गई है। दिल्ली NCR और इससे सटे इलाकों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। इसका उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Advertisement

हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन बोर्ड ने बताया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री 18 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 20 अक्टूबर तक चलेगी। इस बार केवल 20 और 21 अक्टूबर को पटाखे जलाने की अनुमति होगी। पटाखे सुबह 6 से 7 बजे और शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक ही जलाए जा सकते हैं। इससे ध्वनि और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन बोर्ड के बल्लभगढ़ रीजनल अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि इस बार हवा और ध्वनि के साथ-साथ पहली बार मिट्टी और पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोकेशन तय की गई हैं, जहां रोजाना टीम सैंपल एकत्रित करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सभी सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन बोर्ड द्वारा सेंटर पॉल्यूशन बोर्ड को सौंपा जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर अगले साल के लिए पॉल्यूशन कंट्रोल की नई गाइडलाइन बनाई जा सकती है।

हरीश कुमार ने बताया कि हर साल हवा और ध्वनि के सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन इस बार पानी और मिट्टी को भी जांच में शामिल किया गया है। गाइडलाइन का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित रखना और प्रदूषण को नियंत्रित करना है। इस बार की गाइडलाइन का पालन करके लोग दिवाली का त्योहार सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मना सकेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp