गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के 143 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र रद्द, इन जिलों से सबसे ज्यादा प्रभावित खिलाड़ी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों में खेल कोटे के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। खेल विभाग की जांच रिपोर्ट में 143 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र संदिग्ध, अमान्य…


Haryana News: हरियाणा के 143 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र रद्द, इन जिलों से सबसे ज्यादा प्रभावित खिलाड़ी
Haryana News: हरियाणा के 143 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र रद्द, इन जिलों से सबसे ज्यादा प्रभावित खिलाड़ी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों में खेल कोटे के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। खेल विभाग की जांच रिपोर्ट में 143 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र संदिग्ध, अमान्य और फर्जी पाए गए हैं। इससे न केवल असली खिलाड़ियों का अधिकार मारा गया है, बल्कि भर्तियों की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल उठे हैं।

Advertisement

फर्जी प्रमाणपत्रों से भर्तियों में मिली गड़बड़ी

रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में खेल कोटे के तहत कई ऐसे सर्टिफिकेट बनाए गए जो असली नहीं थे। कुछ प्रमाणपत्र 2012, 2014, 2016 और 2018 के आयोजनों के बताए गए थे, लेकिन संबंधित संघों ने उन प्रतियोगिताओं के होने से ही इनकार कर दिया। कुछ खिलाड़ियों के पास नकली और असली दोनों तरह के दस्तावेज थे। इसके अलावा जूनियर कैटेगरी के प्रमाणपत्र को सीनियर कैटेगरी के रूप में इस्तेमाल करना भी नियमों के खिलाफ पाया गया।

मान्यता प्राप्त संघों की कमी

जांच में कई प्रमाणपत्र ऐसे मिले जो न तो किसी मान्यता प्राप्त राज्य संघ से जारी थे और न ही राष्ट्रीय महासंघ या इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध थे। इन संघों ने बिना मान्यता के ही खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट जारी किए। जांच के दौरान संबंधित फेडरेशनों से सर्टिफिकेट की सूची बनाकर सत्यापन कराया गया, जिसमें कई प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

खेलों में बड़ी अनियमितताएं

ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, थ्रोबाल और सर्कल कबड्डी में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां मिलीं। ताइक्वांडो के कई सर्टिफिकेट मान्यता रहित पाए गए। एथलेटिक्स के भी कई प्रमाणपत्र फर्जी घोषित हुए। वॉलीबाल और थ्रोबाल में दर्ज उपलब्धियां गलत साबित हुईं। कबड्डी के प्रमाणपत्र भी बिना मान्यता प्राप्त संघों से मिले।

सबसे ज्यादा खिलाड़ी हिसार, जींद और फतेहाबाद से

जांच सूची में हिसार के 36 खिलाड़ी, जींद के 31, फतेहाबाद के 20, चरखी दादरी के 8, सोनीपत और कैथल के 6-6, महेंद्रगढ़ के 9, रोहतक के 3, करनाल के 4, पानीपत के 13, कुरुक्षेत्र व भिवानी के 2-2, रेवाड़ी, सिरसा और झज्जर के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp