गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में आज दीवाली से पहले खुशखबरी, सरकार लाई गरीब परिवारों के लिए बड़ा तोहफा, जानिए पूरा विवरण

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में आज मंगलवार को नी हजार गरीब परिवारों के लिए दीवाली खास होने वाली है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2 (CM Rural Housing Scheme Phase-2) के तहत 15 जिलों में…


Haryana News: हरियाणा में आज दीवाली से पहले खुशखबरी, सरकार लाई गरीब परिवारों के लिए बड़ा तोहफा, जानिए पूरा विवरण
Haryana News: हरियाणा में आज दीवाली से पहले खुशखबरी, सरकार लाई गरीब परिवारों के लिए बड़ा तोहफा, जानिए पूरा विवरण
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में आज मंगलवार को नी हजार गरीब परिवारों के लिए दीवाली खास होने वाली है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2 (CM Rural Housing Scheme Phase-2) के तहत 15 जिलों में प्लाटों का ड्रा निकाला जाएगा। ये जिले हैं: भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, करनाल, बमुनानगर, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, पानीपत, नूंह, नास्नौल और कुरुक्षेत्र।

Advertisement

योजना के तहत 145 ग्राम पंचायतों में 3000 पात्र परिवारों को 100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। वहीं, महाग्राम सतनाली और मलाब में 50-50 गज के प्लाट लाभार्थियों को दिए जाएंगे। प्लाट वितरण के लिए ड्रा संबंधित उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति में निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा।

योजना के प्रथम चरण में अब तक 14 शहरों के 15,256 परिवारों को 30 गज के प्लाट मात्र एक लाख रुपये में दिए जा चुके हैं। इस योजना ने ग्रामीण परिवारों को अपने घर बनाने का सपना साकार करने का अवसर दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में कुल 561 गांवों के 1,58,000 आवेदकों को प्लाट देने का लक्ष्य है। लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1,38,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये और मनरेगा के तहत 10 दिन की अकुशल मजदूरी देने का प्रावधान भी शामिल है। इससे गरीब परिवारों को न केवल प्लाट मिलेंगे बल्कि घर बनाने, स्वच्छता बनाए रखने और आर्थिक मदद भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp