बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब कॉलेज कैंटीन में मिलेंगे शुगर फ्री और ताज़ा डेयरी उत्पाद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के सभी सरकारी और एडिड कॉलेजों में अब दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, काजू पीनी, कलाकंद, खीर और फ्रूटी जैसे डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक…


Haryana News: हरियाणा के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब कॉलेज कैंटीन में मिलेंगे शुगर फ्री और ताज़ा डेयरी उत्पाद
Haryana News: हरियाणा के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब कॉलेज कैंटीन में मिलेंगे शुगर फ्री और ताज़ा डेयरी उत्पाद
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सभी सरकारी और एडिड कॉलेजों में अब दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, काजू पीनी, कलाकंद, खीर और फ्रूटी जैसे डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखकर वीटा के बूथ लगाने की सहमति मांगी है।

Advertisement

कॉलेजों को सहमति पत्र भेजने के लिए आज शाम तक का समय दिया गया है। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि अगर समय पर रिपोर्ट नहीं भेजी गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे अति महत्वपूर्ण समझा जाए और सहमति मिलने के बाद ही वीटा के बूथ कॉलेजों में खोले जाएंगे।

प्रदेश के 185 सरकारी कॉलेजों में से 42 कॉलेजों ने अपनी सहमति दे दी है। वहीं 97 एडिड कॉलेजों में केवल 9 ने ही सहमति भेजी है। पांच जिले—रेवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और पलवल—से अभी तक कोई सहमति नहीं मिली है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रदेश के चार कॉलेजों में वीटा के बूथ खोले गए थे लेकिन अब वर्किंग में नहीं हैं। इनमें राजकीय कॉलेज फरीदाबाद, जींद का राजकीय कॉलेज सफीदों और महेंद्रगढ़ का राजकीय कॉलेज अटेली शामिल हैं। अटेली कॉलेज में बूथ 2022 में खोला गया था लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

वीटा बूथों पर छात्रों को हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड के ब्रांड के तहत दूध, दही, घी, पनीर, लस्सी, काजू पीनी, कलाकंद, खीर और फ्रूटी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा वीटा शुगर फ्री उत्पाद तैयार करने की दिशा में भी काम कर रहा है, ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp