
Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के बागवानी और ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को राहत देने के लिए बड़ी घोषणा की है। अब 46 सब्जियों, फलों और मसालों की खेती करने वाले किसान मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (MBBY) का लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल रबी और जायद सीजन की फसलों के लिए इस योजना के तहत बीमा करवाने की सुविधा उपलब्ध है।Haryana News
इस योजना के अंतर्गत किसानों को ओलावृष्टि, तापमान में अचानक बदलाव, पाला, जल संकट, तेज हवाओं और आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर बीमा कवर दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसानों को ऐसी परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनकी आय को स्थिर बनाए रखना है।Haryana News
प्रदेश सरकार का मकसद बागवानी खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाना है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे पारंपरिक खेती से हटकर अधिक लाभकारी फसलों की ओर बढ़ सकें।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
किसान इस योजना का लाभ ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना वर्ष 2022 में शुरू की गई थी, ताकि बागवानी क्षेत्र के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से सुरक्षा दी जा सके। किसानों को बीमा के लिए नाममात्र शुल्क देना होता है
सब्जियों और मसालों के लिए प्रति एकड़ 30 हजार रुपए की बीमित राशि पर 2.5% यानी 750 रुपए, जबकि फलों के लिए 40 हजार रुपए की बीमित राशि पर 1000 रुपए का भुगतान करना होता है। नुकसान की स्थिति में किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार से 40 हजार रुपए तक मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
