
Haryana News: हरियाणा सरकार ने उन महिलाओं को सम्मानित करने की पहल की है, जिन्होंने अपने साहस, सेवा और समर्पण से समाज में बदलाव लाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य समाज में प्रेरक और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि इच्छुक महिलाएं 30 अक्टूबर तक अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। इसके साथ ही, आवेदन फॉर्म और जानकारी विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।
पुरस्कार और राशि
हरियाणा सरकार ने महिलाओं के योगदान के आधार पर पुरस्कार अलग-अलग श्रेणियों में रखे हैं।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं
इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड – 1.50 लाख रुपये, समाज सेवा में प्रेरक कार्य करने वाली महिलाओं के लिए।
कल्पना चावला शौर्य अवार्ड – 1 लाख रुपये, कठिन परिस्थिति में दूसरों की मदद करने वाली साहसी महिलाओं के लिए।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि
बहन सन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड – 1 लाख रुपये, पंचायत स्तर पर समाज सेवा करने वाली महिलाओं के लिए।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – 51 हजार रुपये, जीवनभर समाज सेवा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं के लिए।
विशिष्ट योगदान पुरस्कार – 21 हजार रुपये, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, सरकारी सेवा, खेल, उद्यमिता और आंगनबाड़ी क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार
सरकार का संदेश
हरियाणा सरकार का कहना है कि यह पहल न केवल महिलाओं के योगदान को सम्मानित करेगी, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी देगी। करनाल उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह पुरस्कार उनके योगदान को पहचान देने और नई प्रेरणा देने का प्रयास है। यदि आपके आसपास कोई ऐसी महिला है जिसने समाज में बदलाव लाया है, तो उसे 30 अक्टूबर से पहले इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए अवश्य बताएं।
