गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गोल्ड मेडलिस्ट सचिन ने KBC में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता, अमिताभ बच्चन संग हॉट सीट पर आएंगे नजर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से इंजीनियरिंग गोल्ड मेडलिस्ट सचिन अग्रवाल जल्द ही लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में नजर आएंगे। करीब एक हजार उम्मीदवारों में से…


Haryana News: गोल्ड मेडलिस्ट सचिन ने KBC में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता, अमिताभ बच्चन संग हॉट सीट पर आएंगे नजर
Haryana News: गोल्ड मेडलिस्ट सचिन ने KBC में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता, अमिताभ बच्चन संग हॉट सीट पर आएंगे नजर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से इंजीनियरिंग गोल्ड मेडलिस्ट सचिन अग्रवाल जल्द ही लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में नजर आएंगे। करीब एक हजार उम्मीदवारों में से सचिन का चयन हुआ है। KBC के 17वें सीजन में सचिन लगातार तीन एपिसोड में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे।

Advertisement

सचिन के पिता संजय अग्रवाल खाद-बीज के व्यापारी हैं। सचिन का सपना बिजनेसमैन बनने का है, लेकिन वे सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं ताकि IAS अधिकारी बन सकें। सचिन से पहले नारनौल से तीन लोग KBC की हॉट सीट तक पहुंच चुके हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

सचिन 24 वर्ष के हैं और मूल रूप से नारनौल के गांव गोद बलाहा के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में NIT कुरुक्षेत्र से गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके साथ ही उन्हें NIT की ओर से “बेस्ट ऑलराउंडर” का अवॉर्ड भी मिला है। हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा था। सचिन अभी नारनौल के सेक्टर 1 में रहते हैं और UPSC की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सचिन ने बताया कि जब उन्हें KBC के लिए बुलाया गया, तब वहां लगभग 1000 लोग मौजूद थे। सिलेक्शन प्रक्रिया के बाद वे चुन लिए गए। पहली बार उन्होंने अपने खर्चे पर शो में हिस्सा लिया, लेकिन बाद में KBC ने उनकी यात्रा और खर्चे का पूरा प्रबंध किया। उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड महज ढाई सेकेंड में पूरा किया, जिससे उनका चयन हॉट सीट पर बैठने के लिए हुआ।

8 दिसंबर को अमिताभ बच्चन उनका परिचय करवाएंगे और वे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलेंगे। 9 दिसंबर को वे हॉट सीट पर बैठकर गेम खेलेंगे, जबकि 10 दिसंबर को शो के शुरुआत में भी उनका परिचय होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सचिन ने कहा कि उन्होंने शो में जो भी राशि जीती है, उसे अपने स्टार्टअप बिजनेस में निवेश करेंगे। हालांकि, अभी तक उन्होंने पुरस्कार राशि का खुलासा नहीं किया है। साथ ही, उन्हें KBC के छह प्रमुख स्पॉन्सर्स की ओर से स्पेशल गिफ्ट भी मिले हैं। सचिन की सफलता उनके परिवार के लिए गर्व की बात है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp