बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: सोनीपत में खिलाड़ियों को तोहफ़ा! नाहरी-खेवड़ा में बनेगे आधुनिक स्टेडियम, खर्च होंगे 37 करोड़ रुपये

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी आई है। गांव नाहरी और खेवड़ा में नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। इन पर 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार की…


Haryana News: सोनीपत में खिलाड़ियों को तोहफ़ा! नाहरी-खेवड़ा में बनेगे आधुनिक स्टेडियम, खर्च होंगे 37 करोड़ रुपये
Haryana News: सोनीपत में खिलाड़ियों को तोहफ़ा! नाहरी-खेवड़ा में बनेगे आधुनिक स्टेडियम, खर्च होंगे 37 करोड़ रुपये
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी आई है। गांव नाहरी और खेवड़ा में नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। इन पर 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग को इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। टेंडर और मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। स्टेडियम में आधुनिक उपकरण, वातानुकूलित हाल, जिम, फिटनेस सेंटर, विश्राम गृह, पीने का साफ पानी, शौचालय और दर्शकों के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी।

गांव नाहरी ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया का गांव है। ओलंपियन अमित दहिया समेत यहां के कई खिलाड़ियों ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन किया है। अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्टेडियम बनने से युवा खिलाड़ियों को अपने हुनर को निखारने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

खेवड़ा गांव के सितारे खिलाड़ी

टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले सुमित अंतिल खेवड़ा गांव से हैं। इसी गांव से डिस्कस थ्रो ओलंपियन सीमा आंतिल और कुश्ती में दम दिखाने वाले महेंद्र पहलवान भी आते हैं। यहां का नया स्टेडियम खिलाड़ियों को और मजबूती देगा।

आसपास के गांवों को भी लाभ

नाहरी और खेवड़ा में बनने वाले स्टेडियम केवल इन गांवों तक सीमित नहीं रहेंगे। आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को भी इसका फायदा मिलेगा। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से खिलाड़ी बेहतर तैयारी कर पाएंगे। इससे हरियाणा के खेलों को एक नई पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp