मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: लाडो लक्ष्मी स्कीम में फर्जीवाड़ा, आदमियों ने औरतों की फोटो लगाकर लिए पैसे, अब ऐसे होगी वसूली

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी स्कीम   (Lado Laxmi scheme) शुरू की है। इस स्कीम के तहत 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसका…


Haryana News: लाडो लक्ष्मी स्कीम में फर्जीवाड़े पर अलर्ट जारी, अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के निर्देश दिए
Haryana News: लाडो लक्ष्मी स्कीम में फर्जीवाड़े पर अलर्ट जारी, अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के निर्देश दिए
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी स्कीम   (Lado Laxmi scheme) शुरू की है। इस स्कीम के तहत 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सहयोग देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। लेकिन हाल ही में सरकार की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सिर्फ हरियाणा के लोग ही इस फर्जीवाड़े में शामिल नहीं थे बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी हजारों महिलाओं ने स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया। वेरिफिकेशन में पता चला कि पंजाब की 11,908 महिलाओं, हिमाचल की 2,732 महिलाओं, उत्तर प्रदेश की 4,785 महिलाओं, दिल्ली की 2,932 महिलाओं और राजस्थान की 1,339 महिलाओं ने भी आवेदन भर दिया था। (Lado Laxmi scheme)

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

स्कीम की वेरिफिकेशन के दौरान करीब 25 हजार फर्जी आवेदन पकड़े गए। कई जगह ऐसे मामले सामने (Lado Laxmi scheme) आए जहां आवेदन तो महिलाओं के नाम पर किया गया, लेकिन असल में पूरा फॉर्म पुरुषों ने भर रखा था। कई पुरुषों ने महिलाओं की फोटो और नकली आईडी लगाकर अपने नाम से फायदा लेने की कोशिश की। लगभग 1,237 आवेदन ऐसे मिले जिनमें फोटो महिला की थी लेकिन आवेदनकर्ता पुरुष था।

यह स्कीम केवल हरियाणा की महिलाओं के लिए है। ऐसे में इन प्रदेशों की महिलाओं के आवेदन (Lado Laxmi scheme) अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करते हैं। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी फर्जी आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी गलत व्यक्ति इसका फायदा न उठा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सरकार अब हर आवेदन की दोबारा जांच करवा रही है ताकि असल हकदार महिलाओं तक ही इस स्कीम का लाभ पहुंच सके। इस घटना के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और सिस्टम को और मजबूत बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।(Lado Laxmi scheme)

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp