रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में अब पेड़ काटने से पहले वन विभाग की अनुमति अनिवार्य, 7 पेड़ों की छूट के साथ नए नियम लागू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा में भी पेड़ काटने से पहले वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना अनुमति पेड़ काटने पर वन…


Haryana News: हरियाणा में अब पेड़ काटने से पहले वन विभाग की अनुमति अनिवार्य, 7 पेड़ों की छूट के साथ नए नियम लागू
Haryana News: हरियाणा में अब पेड़ काटने से पहले वन विभाग की अनुमति अनिवार्य, 7 पेड़ों की छूट के साथ नए नियम लागू
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा में भी पेड़ काटने से पहले वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना अनुमति पेड़ काटने पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान होगा। इस कदम का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है।

Advertisement

पहले केवल उन इलाकों में अनुमति की जरूरत थी जहाँ पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम की धारा-4 लागू थी। राज्य के बड़े हिस्से में पेड़ों की बिना रोक-टोक कटाई हो रही थी। इस स्थिति को सुधारने के लिए रोहतक निवासी सुखबीर सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में याचिका दायर की। 9 सितंबर को NGT ने आदेश दिया कि पूरे हरियाणा में पेड़ काटने से पहले वन विभाग की स्वीकृति जरूरी होगी।

इस आदेश के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। प्रारंभिक रूप से गुरुग्राम मंडल के जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में यह नियम लागू कर दिया गया है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

किसानों को कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिए सफेदा, पॉपलर, उल्लू नीम, बकायन, बांस, अमरूद और शहतूत जैसे 7 पेड़ों की कटाई में छूट दी गई है। इन पेड़ों को पहले की तरह बिना अनुमति काटा जा सकेगा।

कृष्णा अरावली फाउंडेशन के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त मुख्य नगर योजनाकार प्रो. के.के. यादव का कहना है कि पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि मौजूदा पेड़ों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाले समय में स्वच्छ हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp