
हरियाणा सरकार ने किसानों को नवरात्रि पर तोहफ़ा तोहफा दिया है। पिछले साल बीज की बिक्री कीमत 2475 रुपये प्रति क्विंटल थी, जबकि इस बार कीमत बढ़कर 3000 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।Haryana News
हालांकि, बढ़ी हुई लागत को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और बीज उत्पादक किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि से संतुलित किया गया है।Haryana News
राज्य सरकार का मानना है कि इस किसान हितैषी कदम से समय पर बिजाई को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, उच्च उपज देने वाली प्रमाणित बीज किस्मों को अपनाने से उत्पादन और कृषि आय में इजाफा होगा। यह पहल हरियाणा के किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती की ओर प्रोत्साहित करेगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
एचएसडीसी, एनएससी, हैफेड, एचएलआरडीएल, इफको, कृभको और एनएफएल जैसी सरकारी एजेंसियों के बिक्री काउंटरों से सब्सिडी युक्त बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रमाणित गेहूं की लागत अब 3000 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जो आगामी बुवाई सीजन में किसानों के लिए लगभग 1200 रुपये प्रति एकड़ बैठेगी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
