गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सिरसा के पीएमश्री और मॉडल स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का तोहफा, बच्चों के लिए शुरू होगी रोडवेज बस पास सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में अब तक रोडवेज बस पास की सुविधा केवल कॉलेज के छात्रों तक ही सीमित थी, लेकिन अब सिरसा जिले के पीएमश्री और मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को भी…


Haryana News: सिरसा के पीएमश्री और मॉडल स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का तोहफा, बच्चों के लिए शुरू होगी रोडवेज बस पास सुविधा
Haryana News: सिरसा के पीएमश्री और मॉडल स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का तोहफा, बच्चों के लिए शुरू होगी रोडवेज बस पास सुविधा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में अब तक रोडवेज बस पास की सुविधा केवल कॉलेज के छात्रों तक ही सीमित थी, लेकिन अब सिरसा जिले के पीएमश्री और मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को भी यह सुविधा मिलेगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले से जिले के हजारों स्कूली बच्चों को सीधा फायदा होगा, खासकर उन बच्चों को जिन्हें रोजाना दूरदराज गांवों से स्कूल आना-जाना पड़ता है। वर्तमान में जिले में 14 पीएमश्री और 8 मॉडल स्कूल संचालित हैं।

Advertisement

योजना के तहत प्रत्येक खंड में दो पीएमश्री स्कूल और एक मॉडल स्कूल शामिल किए गए हैं, जबकि चोपटा खंड में दो मॉडल स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे गांवों से आते हैं। अब बस पास मिलने के बाद उनकी यात्रा आसान होगी और अभिभावकों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार इस सुविधा का लाभ विशेष रूप से कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को मिलेगा। पहले यह सुविधा केवल कॉलेज स्तर के छात्रों के लिए ही थी।

विद्यार्थियों को बस पास लेने के लिए एक सरल प्रक्रिया अपनानी होगी। विभाग ने विशेष फार्म तैयार किया है, जिसे विद्यार्थी भरकर स्कूल हेड से साइन करवाएंगे। इसके बाद यह फार्म रोडवेज जीएम कार्यालय में जमा किया जाएगा और पास जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है, ताकि बच्चों और अभिभावकों को कोई परेशानी न हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। पहले अभिभावकों को रोजाना किराया देना पड़ता था, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ता था। अब बस पास बनने के बाद बच्चे नाममात्र की फीस पर पूरे महीने यात्रा कर सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को होगा।

समग्र शिक्षा अभियान सिरसा के एपीसी विनोद कुमार ने बताया कि इस निर्णय से बच्चों की स्कूल उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई में भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। दूरी और किराये की समस्या के कारण कई बार बच्चे स्कूल से अनुपस्थित रहते थे। अब बस पास मिलने से उनकी नियमितता में सुधार होगा और पढ़ाई में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp