बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: फतेहाबाद से मुकाम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू! श्रद्धालु अब आराम से पहुंच सकेंगे धार्मिक स्थल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की हैं। इसी कड़ी में फतेहाबाद रोडवेज डिपो ने बिश्नोई समाज के…


Haryana News: फतेहाबाद से मुकाम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू! श्रद्धालु अब आराम से पहुंच सकेंगे धार्मिक स्थल
Haryana News: फतेहाबाद से मुकाम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू! श्रद्धालु अब आराम से पहुंच सकेंगे धार्मिक स्थल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की हैं। इसी कड़ी में फतेहाबाद रोडवेज डिपो ने बिश्नोई समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल मुक्ति धाम मुकाम के लिए स्पेशल बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है। यह सेवा 17 सितंबर से शुरू हो रही है।

Advertisement

बस प्रतिदिन सुबह सवा 9 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से रवाना होगी और सुबह सवा 10 बजे हिसार पहुंचेगी। इसके बाद यह शाम 6 बजे राजस्थान के बीकानेर में स्थित मुकाम धाम पहुंचती है। रात्रि ठहराव के बाद बस अगले दिन सुबह 10 बजे मुकाम धाम से रवाना होकर शाम साढ़े 6 बजे फतेहाबाद वापस पहुंचेगी।

फतेहाबाद से चलने वाली यह बस गांव धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी, अग्रोहा मोड़, हिसार, राजगढ़, चुरू और छापर होते हुए मुकाम धाम तक जाएगी। बिश्नोई समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने इस सेवा शुरू करने पर फतेहाबाद रोडवेज डिपो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से फतेहाबाद से सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फतेहाबाद में एक दर्जन से अधिक बिश्नोई बाहुल्य गांव हैं और समाज के लोग नियमित रूप से मुकाम धाम जाते रहते हैं। विशेष रूप से अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मुक्ति धाम पहुंचते हैं। मुकाम धाम में गुरू जम्भेश्वर महाराज का समाधि स्थल और मंदिर हैं।

फतेहाबाद बस स्टैंड के संस्थान प्रबंधक ने बताया कि बिश्नोई समाज की डिमांड पर 17 सितंबर से हिसार के माध्यम से स्पेशल बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बार मुकाम मेले का आयोजन 21 सितंबर को होगा। मेले तक यह बस नियमित रूप से चलेगी और श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp