बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में 6,377 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट भर्तियां, CET रिजल्ट के बाद शुरू होगी ज्वाइनिंग प्रक्रिया

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में युवा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना जताई…


Haryana News: हरियाणा में 6,377 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट भर्तियां, CET रिजल्ट के बाद शुरू होगी ज्वाइनिंग प्रक्रिया
Haryana News: हरियाणा में 6,377 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट भर्तियां, CET रिजल्ट के बाद शुरू होगी ज्वाइनिंग प्रक्रिया
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में युवा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना जताई जा रही है कि यह रिजल्ट नवरात्रों के दौरान जारी किया जाएगा। वहीं सरकार ने साढ़े 6 हजार पदों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरने का निर्णय लिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों की 103 श्रेणियों में भर्तियों को हरी झंडी दिखाई है। यह नियुक्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से होंगी। इसमें क्लर्क के 3,240, टीजीटी के 835, पीजीटी के 112, पीआरटी के 1,820 और भारी वाहन चालकों के 370 पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वाइनिंग लेटर सभी इन्क्वायरी पूरी होने के बाद जल्द प्रदान किए जाएं। वित्त विभाग ने 103 श्रेणियों में भर्तियों के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद 6,377 पदों के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी करने को मंजूरी मिल चुकी है। अस्थायी नियुक्तियों में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

HKRN ने निर्देश दिए हैं कि अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा अवधि खत्म होने पर विभागाध्यक्ष 15 दिन के अंदर पोर्टल पर कार्यमुक्ति रिपोर्ट अपलोड करें। यदि विभाग निर्धारित समय में उत्तर नहीं देगा, तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः मान्य होगी।

HKRN ने दो शर्तें निर्धारित की हैं। पहली, कर्मचारी हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 के तहत कवर न हो। दूसरी, कर्मचारी से संबंधित कोई मुकदमा अदालत में लंबित न हो जिसमें अंतरिम राहत मिली हो। यदि ये शर्तें पूरी हैं और विभाग 15 दिन में जवाब नहीं देता, तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः मान्य मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp