रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: रोहतक में त्यौहारी सीजन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, वाहन फ्री जोन और पार्किंग सुविधा का पूरा प्लान जारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में भीड़-भाड़ को देखते हुए रोहतक शहर में 11 से 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। यातायात, पार्किंग और सुरक्षा को लेकर प्रशासन…


Haryana News: रोहतक में त्यौहारी सीजन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, वाहन फ्री जोन और पार्किंग सुविधा का पूरा प्लान जारी
Haryana News: रोहतक में त्यौहारी सीजन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, वाहन फ्री जोन और पार्किंग सुविधा का पूरा प्लान जारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में भीड़-भाड़ को देखते हुए रोहतक शहर में 11 से 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। यातायात, पार्किंग और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बाजारों में पैदल गश्त करेगी ताकि चोरी, छीना-छपटी, लूटपाट और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement

वाहन फ्री जोन और डायवर्ट रूट्स

जिला प्रशासन ने रेलवे रोड, किला रोड, शोरी क्लोथ मार्केट, मॉडल टाउन, झज्जर रोड टी प्वाइंट से कच्चा बेरी रोड वाया भिवानी स्टैंड और दुर्गा भवन मंदिर तक की सड़क को वाहन फ्री जोन बनाया है। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किला रोड और दुर्गा भवन मंदिर की तरफ वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। झज्जर रोड टी प्वाइंट और कच्चा बेरी रोड पर वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट्स निर्धारित किए गए हैं।

मॉडल टाउन मार्केट को भी वाहन फ्री जोन बनाया गया है। D पार्क से सोम स्वीट्स चौक तक सड़क पर किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां आने वाले लोग अपने वाहन मेडिकल मोड पार्किंग में खड़ा करके मार्केट तक पैदल पहुंचेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

पार्किंग की सुविधाएं

बाजारों में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की जगहों का निर्धारण किया गया है। महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड), पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किंग स्थल, भगत सिंह पार्किंग किला रोड, पुराना आईटीआई ग्राउंड सर्कुलर रोड, मेडिकल मोड पार्किंग, रेलवे स्टेशन, अशोक मोड़ पार्किंग और जाट कॉलेज ग्राउंड में वाहन खड़ा किए जा सकते हैं।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य त्यौहारी सीजन में सुरक्षा सुनिश्चित करना, ट्रैफिक जाम कम करना और बाजारों में आने वाले लोगों को सुविधा प्रदान करना है। निर्धारित पार्किंग और वैकल्पिक रूट्स से लोगों को परेशानी कम होगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp