मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: धारूहेड़ा में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंत्री आरती राव ने किया औचक निरीक्षण

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव गुरुवार को अचानक धारूहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण किया जाएगा, जिसकी…


Haryana News: धारूहेड़ा में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंत्री आरती राव ने किया औचक निरीक्षण
Haryana News: धारूहेड़ा में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंत्री आरती राव ने किया औचक निरीक्षण
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव गुरुवार को अचानक धारूहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण किया जाएगा, जिसकी मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। इससे धारूहेड़ा और आसपास के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Advertisement

इससे पहले मंत्री आरती राव बेस्टेक सोसायटी पहुंचीं, जहां स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि धारूहेड़ा की आबादी लगातार बढ़ रही है, इसलिए यहां सीएचसी की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह पहली बार धारूहेड़ा आई हैं और जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं जानना जरूरी था।

RAO 11zon

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के उपचेयरमैन ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर विकास कार्यों में देरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा से सोहना रोड तक 45 मीटर चौड़ी सड़क और 60 मीटर बायपास का निर्माण कार्य 2014 में मंजूर हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। करीब 50 हजार आबादी वाले इस औद्योगिक क्षेत्र में उप-तहसील की सुविधा भी नहीं है, जिससे लोगों को छोटे कामों के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है। वहीं, धारूहेड़ा की 13 पुरानी कॉलोनियों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव भी दो साल से लंबित पड़ा है।

सेक्टर चार आरडब्लूए के प्रधान नरेंद्र यादव ने भी मंत्री को मांग पत्र सौंपा और बताया कि एचएसवीपी द्वारा स्कूल के लिए छोड़ी गई जमीन पर नगरपालिका ने कब्जा कर लिया है। वहां कबाड़ और मोबाइल टॉयलेट रखे गए हैं। आरडब्लूए ने इस जमीन को बच्चों के खेल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग की है। मंत्री ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और बताया कि 200 बेड के अस्पताल के लिए लोकेशन चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस मौके पर सीएमओ रेवाड़ी, बावल विधायक कृष्ण कुमार, भाजपा रेवाड़ी प्रभारी वंदना पोपली, डॉ. रीतू, नपा उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, जिला पार्षद प्रतिनिधि रणधीर, पार्षद राजकुमार, कमलेश देवी, डीके शर्मा, पूजा, अनिल, नरेंद्र यादव, धर्मबीर, धर्मपाल, नानक खोला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp