बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: स्कॉलरशिप लेने के लिए CM Haryana ने दिए निर्देश, जानिए क्या करवाना है जरूरी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एससी और बीसी विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं की रिव्यू मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने विद्यार्थियों के बैंक खाते को आधार से…


Haryana News: स्कॉलरशिप लेने के लिए CM सैनी ने दिए अहम निर्देश, छात्रों का बैंक खाता आधार से लिंक करना होगा जरूरी
Haryana News: स्कॉलरशिप लेने के लिए CM सैनी ने दिए अहम निर्देश, छात्रों का बैंक खाता आधार से लिंक करना होगा जरूरी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने एससी और बीसी विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं की रिव्यू मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने विद्यार्थियों के बैंक खाते को आधार से लिंक कराने और स्कूल-कॉलेजों को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। ऑनलाइन फॉर्म भरवाना भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

Advertisement

सीएम ने कहा कि मेधावी और जरूरतमंद छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप दी जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर भुगतान सुनिश्चित करें।

आवेदन की अंतिम तिथि और पोर्टल

हरियाणा के छात्र-छात्राएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास और अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन देना सरकार का उद्देश्य है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

छात्रवृत्ति राशि और लाभ

इस योजना के तहत छात्रवृत्ति 8 से 12 हजार रुपए तक दी जाती है। छात्र अपनी श्रेणी, कक्षा और प्राप्तांक के आधार पर राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक मजबूती देना और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है।

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10वीं में शहरी 70 प्रतिशत और ग्रामीण 60 प्रतिशत अंक पर 8 हजार रुपए, 12वीं में शहरी 75 प्रतिशत और ग्रामीण 70 प्रतिशत अंक पर 8 से 10 हजार रुपए और स्नातक में शहरी 65 प्रतिशत एवं ग्रामीण 60 प्रतिशत अंक पर 9 से 12 हजार रुपए मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

पिछड़ा वर्ग (ए) को 10वीं में शहरी 70 प्रतिशत एवं ग्रामीण 60 प्रतिशत अंक पर 8 हजार रुपए और पिछड़ा वर्ग (बी) व सामान्य वर्ग को 10वीं में शहरी 80 प्रतिशत एवं ग्रामीण 75 प्रतिशत अंक पर 8 हजार रुपए मिलेंगे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp