मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: सीएम नायब सैनी कि ये बडी घोषणाएं, हरियाणा के इस शहर की होगी कायाकल्प

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के सबसे बड़े गांव सालवान में महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती का राज्य स्तरीय विशाल एंव भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में हरियाणा…


Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के सबसे बड़े गांव सालवान में महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती का राज्य स्तरीय विशाल एंव भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा उन्हें पारंपरिक पगड़ी,शाल,हल्दी घाटी की पावन माटी और महाराणा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने मंच कई बडी घोषणाएं की। हरियाणा न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि “महाराणा प्रताप ने सर्वधर्म समभाव और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने जीवन का हर क्षण समर्पित किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाराणा प्रताप की महानता और ऐतिहासिक संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब भारत की संस्कृति संकट में थी, तब 1572 में महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा बने और जीवन भर मुगलों से संघर्ष करते रहे। उन्होंने हल्दीघाटी जैसे रणभूमि में न केवल युद्ध लड़ा, बल्कि एक विचारधारा की रक्षा भी की। उनकी 8 हजार की बहादुर सेना ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर 40 हजार से अधिक मुगल सैनिकों को पराजित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सीएम नायब सैनी कि ये बडी घोषणाएं, हरियाणा के इस शहर की होगी कायाकल्प

उनका यह संघर्ष साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक बन गया। समारोह की अध्यक्षता असंध हल्का विधायक योगेन्द्र राणा ने की। अतिविशिष्ट अतिथियों में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा,विधायक राम कुमार कश्यप,विधायक भगवानदास कबीर पंथी, विधायक सतपाल जांबा , राजस्थान के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी , यूपी के पूर्व मंत्री सुरेश राणा शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती पर हिन्दी तिथि अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीय को हर वर्ष राजपत्रित अवकाश रहता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस भव्य समारोह में अनेक प्रतिष्ठित नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख हैं पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह ,राजपूत प्रतिनिध सभा हरियाणा के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत,राजपूत सभा करनाल के अध्यक्ष डा नरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक श्रीमती रेखा राणा, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार,कविंद्र राणा सांसद प्रतिनिधि,राहुल राणा प्रदेश बीजेपी सचिव, अमरपाल राणा चेयरमैन सहकारिता बैंक, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा,करनी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, हरेंद्र पाल राणा, जयबीर फौजी सालवान के सरपंच , कर्मचारी चयन आयोग सदस्य भूपेंद्र चौहान, सुरेंद छोकर, युवा प्रकोष्ठ संयोजक अनिल चौहान , प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक संजय सिंह बिष्ट आदि शामिल हुए। प्रदेश भर की जिला राजपूत समाज सभाओं के प्रधान अपनी कार्यकारिणी के साथ तथा विभिन्न जिलों के पंच-सरपंच और समाज के गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। मशहूर कलाकारों ने बीच बीच में अपनी देश भक्ति पूर्ण साँस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित जन समुह को कार्यक्रम से जोड़े रखा।

 

समारोह की प्रमुख विशेषताएं

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

समारोह में एक लाख लोगों के बैठने और भोजन की विशाल व्यवस्था की गई थी।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए।आयोजन की व्यवस्थाएं 36 बिरादरियों और ग्राम पंचायतों ने मिलकर समर्पण भाव से संभालीं।

यह समारोह भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला बना।
कार्यक्रम के मंच से असंध विधायक योगेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनहित से जुड़ा मांग पत्र प्रस्तुत किया। साथ ही जिला राजपूत सभा अध्यक्ष डा एन पी सिंह ने समाज और सालवान पंचायत की ओर से सरपंच जयवीर फौजी ने भी मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के मंच से कई अहम घोषणाएं कीं:

  • सालवान गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम “मोहन सिंह मढ़ाड” रखने की घोषणा।
  • गांव में नहरों के दोनों किनारों को पक्का करने और अन्य विकास कार्यों का वादा।
  • असंध-जींद रोड को फोरलेन बनाने की घोषणा।54 सड़कों (कुल लंबाई 186 किमी) के रखरखाव हेतु 88 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • 16 सड़कों की विशेष मरम्मत और 41 सड़कों (123 किमी) के रखरखाव के लिए बजट आवंटन।
  • असंध बाइपास निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की घोषणा।
  • सालवान गांव में सामुदायिक केंद्र हेतु 5 करोड़ रुपये तथा अन्य विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की घोषणा।

असंध विधायक योगेंद्र राणा की अगुवाई में यह सफल आयोजन न केवल महाराणा प्रताप की वीरगाथा और गौरवशाली इतिहास को समर्पित था बल्कि हरियाणा में सामाजिक एकता, समरसता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। सालवान गांव में आयोजित यह राज्य स्तरीय समारोह साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बना।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp