बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में स्वच्छ शहर जोड़ी पहल की शुरुआत, करनाल-सोनीपत नगर निगम देंगे 10 शहरों को विशेष मार्गदर्शन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: सोनीपत के IT एजुकेशन सिटी कैंपस से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ शहर जोड़ी (SSJ) पहल की शुरुआत की। इस योजना के तहत सोनीपत और करनाल नगर निगम को…


Haryana News: हरियाणा में स्वच्छ शहर जोड़ी पहल की शुरुआत, करनाल-सोनीपत नगर निगम देंगे 10 शहरों को विशेष मार्गदर्शन
Haryana News: हरियाणा में स्वच्छ शहर जोड़ी पहल की शुरुआत, करनाल-सोनीपत नगर निगम देंगे 10 शहरों को विशेष मार्गदर्शन
Google News Follow us on Google

Haryana News: सोनीपत के IT एजुकेशन सिटी कैंपस से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ शहर जोड़ी (SSJ) पहल की शुरुआत की। इस योजना के तहत सोनीपत और करनाल नगर निगम को 5-5 नगर पालिकाओं के साथ जोड़ा गया है। अब ये निगम छोटे शहरों और पालिकाओं को साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन की तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

Advertisement

करनाल और सोनीपत की जिम्मेदारी

करनाल नगर निगम अब सीवन, इस्माईलाबाद, कालांवाली, नारनौंद और राजौंद नगर पालिकाओं को मार्गदर्शन देगा। वहीं, सोनीपत निगम पटौदी, फरुखनगर, कुंडली, नारनौल और होडल पालिकाओं को तकनीकी और संसाधन सहयोग प्रदान करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में शहरों के बीच भी स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देशभर में 72 शहरों को मेंटोर और 200 को मेंटी चुना गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा “सिटी-ट्विनिंग” ढांचा होगा। चयन स्वच्छ सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को मेंटर और सुधार की जरूरत वाले शहरों को मेंटी बनाया गया है। सभी शहर जोड़ियां 100 दिन की संयुक्त कार्य योजना बनाएंगी जिसका मूल्यांकन स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

स्वच्छता गीत का शुभारंभ

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने एक स्वच्छता गीत भी लॉन्च किया। इसे अमित त्रिवेदी और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और शैलेंद्र ने लिखा है। मंत्री ने कहा कि यह गीत स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने जीएसटी उपकर खत्म होने के बाद व्यापारियों और आम जनता को सीधा लाभ मिलने की बात भी कही।

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 22 जिलों के चयनित गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया। इनमें पलवल का रूंधी, अंबाला का चत्री, गुरुग्राम का दौलताबाद और रोहतक का सिसर खास समेत 22 गांव शामिल रहे। यह कदम ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp