शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में हड़कंप, विशेषज्ञों को सौंपा जांच का जिम्मा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा 10 अगस्त को आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने आंसर की में गड़बड़ियों के आरोप…


Haryana News: HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में हड़कंप, विशेषज्ञों को सौंपा जांच का जिम्मा
Haryana News: HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में हड़कंप, विशेषज्ञों को सौंपा जांच का जिम्मा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा 10 अगस्त को आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने आंसर की में गड़बड़ियों के आरोप लगाए। इसी कारण आयोग ने अब इस परीक्षा की आंसर की की जांच शुरू कर दी है। स्क्रीनिंग टेस्ट की आंसर की आयोग ने 23 अगस्त को जारी की थी, लेकिन परीक्षार्थियों ने इसमें आपत्तियां जताई और आयोग के चेयरमैन को शिकायत भी दी थी।

Advertisement

अब आयोग ने आंसर की की जांच विशेषज्ञों को सौंप दी है। एक हफ्ते के अंदर विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट देंगे। परीक्षार्थियों के अनुसार, प्रारंभिक आंसर की 12 अगस्त को जारी हुई थी और आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर की 23 अगस्त को जारी की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने आयोग को शिकायत भेजी और आरोप लगाया कि अंतिम उत्तर कुंजी में 17 प्रश्नों के उत्तर बदले गए, जबकि जिन प्रश्नों के उत्तर बदलने थे, उन्हें नहीं बदला गया।

परीक्षार्थियों ने आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा से मुलाकात की और मांग की कि विवादित प्रश्नों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई जाए। साथ ही उन्होंने न्याय की मांग करते हुए स्क्रीनिंग टेस्ट का सही उत्तर कुंजी के साथ परिणाम फिर से जारी करने की भी अपील की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों ने शिकायत दी थी, उनकी शिकायत और दिए गए साक्ष्य विशेषज्ञों को भेज दिए गए हैं। एक हफ्ते के भीतर विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उत्तर कुंजी सही है या गलत। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बदलाव सभी अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए किया गया है।

स्क्रीनिंग टेस्ट यानी प्रारंभिक परीक्षा में राज्य के बारे में जानकारी पर आधारित प्रश्न शामिल किए गए हैं। मुख्य परीक्षा यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में उसी विषय के सवाल शामिल होते हैं, जो संबंधित पेशे से जुड़े होते हैं। आयोग ने कहा कि अगर कोई अभ्यर्थी आपत्ति करता है तो यह उनका अधिकार है, लेकिन परीक्षा आयोजन बदल हुए पाठ्यक्रम के अनुसार ही होगा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp