शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के कैंटोनमेंट स्कूलों में अब CBSE पैटर्न से पढ़ाई, बच्चों का भविष्य होगा और भी उज्जवल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब बोर्ड के सभी स्कूलों में पढ़ाई अंग्रेजी…


Haryana News: हरियाणा के कैंटोनमेंट स्कूलों में अब CBSE पैटर्न से पढ़ाई, बच्चों का भविष्य होगा और भी उज्जवल
Haryana News: हरियाणा के कैंटोनमेंट स्कूलों में अब CBSE पैटर्न से पढ़ाई, बच्चों का भविष्य होगा और भी उज्जवल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब बोर्ड के सभी स्कूलों में पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से करवाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड की जगह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE पैटर्न लागू किया जाएगा। यह नई व्यवस्था नए वर्ष की शुरुआत से लागू हो जाएगी।

Advertisement

बोर्ड ने इस बदलाव को लागू करने के लिए तेज़ी से काम शुरू कर दिया है। CBSE की ओर से इन स्कूलों के लिए कोड भी जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी कर मान्यता भी दे दी जाएगी। यह कदम बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है।

CBSE मान्यता के लिए बोर्ड ने छह महीने पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस दौरान चारों स्कूलों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी CBSE को भेजी गई। इसमें स्कूलों की मौजूदा पढ़ाई का स्तर, शिक्षकों की संख्या, बच्चों की संख्या और खेल व अन्य सुविधाओं का पूरा विवरण शामिल था। CBSE पैटर्न अपनाने के लिए ये सभी बातें अनिवार्य होती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन बीआई बाजार, बीसी बाजार, लालकुर्ती बाजार और रूट्स पब्लिक स्कूल—इन चार स्कूलों को CBSE से मान्यता मिलने वाली है। इन स्कूलों में अभी 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई हो रही है और कुल बच्चों की संख्या लगभग 2600 के करीब है।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार यह पैटर्न नए सत्र से लागू किया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। फिलहाल जो विद्यार्थी 9वीं से 10वीं में जाएंगे, उनकी 10वीं की परीक्षा हरियाणा बोर्ड के अनुसार ही करवाई जाएगी ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यह बदलाव बच्चों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर अवसरों की दिशा में एक मजबूत कदम है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp