बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana news :  कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के निवास पर मिला कांस्टेबल का शव, मची अफरा तफरी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह गुड़गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के निवास पर गुड़गांव पुलिस के एक कांस्टेबल…


Suicide Case: रेवाड़ी
Lockup Suicide Case: रेवाड़ी एसपी की बडी पुलिसकर्मियों पर बडी कार्रवाई, मॉडल टाउन थाने का मुंशी सस्पेंड, SPO और होमगार्ड बर्खास्त
Google News Follow us on Google

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह गुड़गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के निवास पर गुड़गांव पुलिस के एक कांस्टेबल का   शव मिला। र जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Advertisement

कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर मंत्री निवास पर बने गार्ड रूम में मौजूद था। सुबह जब पुलिसकर्मी यहां आए तो कांस्टेबल को मृत पाया जिसके बाद इसकी सूचना मंत्री सहित पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।Haryana news

पुलिस ने बताया कि  मूल रूप से झज्जर के गांव सुखपुरा के रहने वाले जगबीर सिंह (49) गुड़गांव पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। उनकी ड्यूटी मंत्री राव नरबीर की सुरक्षा में थी। रात करीब ढाई बजे वह गार्ड रूम में मौजूद थे और यहां कॉफी के साथ ही कुछ नशीला पदार्थ खा लिया और अपनी जान दे दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जानिए कब पता चला’ बता दे कि सुबह जब ड्यूटी बदलने के समय पर अन्य पुलिसकर्मी यहां पहुंचे तो जगबीर गार्ड मृत अवस्था में पाया। इसकी सूचना मंत्री राव नरबीर सहित सिविल लाइन्स थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। Haryana news

नहीं मिला सुसाइड नोट: बता दे कि प्रारंभिक तौर पर जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जगबीर सिंह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उनके परिवार में बच्चों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। इसी से वे कई दिनों से परेशान थे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp