बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana news : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा खुलासा, जानिए CBI की जांच पहुंची कहां तक

Written by: PK Chauhan

Published:

भिवानी: मनीषा की मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीबीआई टीम ने ढिगावामंडी में एक लाइब्रेरी संचालक से करीब 20 मिनट तक पूछताछ…


Haryana news : 
Haryana news : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा खुलासा, जानिए CBI की जांच पहुंची कहां तक
Google News Follow us on Google

भिवानी: मनीषा की मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीबीआई टीम ने ढिगावामंडी में एक लाइब्रेरी संचालक से करीब 20 मिनट तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी एजेंसी इलाके के दो अन्य लाइब्रेरी संचालकों और छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है।Haryana news

Advertisement

मनीषा की मौत को एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। जांच एजेंसियां इस गुत्थी को सुलझाने के लिए लगातार अलग-अलग कोण से पड़ताल कर रही हैं।Haryana news

बता दे कि दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम ने हाल ही में घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किया था। इसके बाद सीबीआई अधिकारी घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हुए हैं।Haryana news

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

शनिवार को क्षेत्र में सीबीआई की सक्रियता कम रही, लेकिन अधिकारी भिवानी के रेस्ट हाउस में बंद कमरे में सीन रीक्रिएशन के आधार पर विश्लेषण और मंथन करते रहे। अब तक सीबीआई गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है और तीन बार घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी कर चुकी है।

शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक सीबीआई, लोकल पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर नाट्य रूपांतर कर एक-एक पहलू की जांच की। घटनास्थल पर हर महत्वपूर्ण बिंदु की मार्किंग कर साक्ष्यों को चिह्नित किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

जांच एजेंसियों का कहना है कि साक्ष्यों और गवाहों के बयानों की कड़ियां जोड़कर ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल मनीषा की मौत का राज अभी भी रहस्य बना हुआ है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp