बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: किसानों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा में 1 अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद, किसानों को मिलेगा MSP लाभ

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार 1 अक्टूबर से भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कर रही है। इस…


Haryana News: किसानों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा में 1 अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद, किसानों को मिलेगा MSP लाभ
Haryana News: किसानों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा में 1 अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद, किसानों को मिलेगा MSP लाभ
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार 1 अक्टूबर से भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कर रही है। इस योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और मंडी रेट के बीच का अंतर किसानों को भुगतान किया जाएगा।

Advertisement

सरकार की योजना के अनुसार किसानों के बैंक खातों में 625 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जमा की जाएगी। केंद्रीय सरकार ने बाजरे का MSP 2775 रुपए प्रति क्विंटल तय किया हुआ है। उदाहरण के तौर पर यदि बाजरा मंडी में 2200 रुपए प्रति क्विंटल बिकता है, तो किसान को MSP के बराबर लाभ देने के लिए 625 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।

चरखी दादरी मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि सरकारी खरीद 2023-24 के पैटर्न के अनुसार ही भावांतर भरपाई योजना के तहत होगी। मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसान अब प्ले स्टोर से ई-खरीद एप डाउनलोड करके घर बैठे अपना गेट पास बुक करवा सकते हैं। इससे उन्हें मंडी में लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी फसल सीधे सरकारी खरीद केंद्र तक पहुंचेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मंडी में इस समय बाजरे की आवक अच्छी रफ्तार पकड़ रही है। लेकिन लगातार बारिश की वजह से बाजरा लगभग 75% काला हो चुका है और उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। किसान पहले ही बाजरा मंडी में छोड़ चुके हैं। यदि भविष्य में और बारिश होती है, तो पहले से खराब बाजरा और अधिक खराब हो जाएगा।

किसानों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द अपने बाजरे का गेट पास बुक कर लें और सरकारी खरीद केंद्र तक सुरक्षित पहुँचाएं। इससे न केवल उन्हें MSP के बराबर लाभ मिलेगा बल्कि फसल का नुकसान भी कम होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp