मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में सूरजमुखी तेल मिल का बड़ा प्रोजेक्ट! जानिए कितने करोड़ होंगे खर्च

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में पहली सूरजमुखी तेल मिल कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में स्थापित की जाएगी। इसके लिए शाहाबाद से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित गाँव अजराना कलां में 8.97 एकड़ ज़मीन खरीदने…


Haryana News: हरियाणा में सूरजमुखी तेल मिल का बड़ा प्रोजेक्ट! जानिए कितने करोड़ होंगे खर्च
Haryana News: हरियाणा में सूरजमुखी तेल मिल का बड़ा प्रोजेक्ट! जानिए कितने करोड़ होंगे खर्च
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में पहली सूरजमुखी तेल मिल कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में स्थापित की जाएगी। इसके लिए शाहाबाद से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित गाँव अजराना कलां में 8.97 एकड़ ज़मीन खरीदने की मंज़ूरी मिल गई है। इस ज़मीन की खरीद के लिए 8.50 करोड़ रुपये की राशि को ग्रीन फ्लैग मिल गया है।

Advertisement

सूरजमुखी तेल मिल के लिए जमीन का चयन हैफेड द्वारा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में जिला प्रबंधक हैफेड कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) हैफेड और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने मिल के लिए सबसे पहले गांव डीग में जमीन देखी, लेकिन वहां ग्रामीणों की सहमति नहीं मिली।

दूसरी कोशिशें भी असफल

डीग के बाद समिति ने बिहोली गांव में जमीन देखने की कोशिश की। यहां भी मिल स्थापित करने के लिए स्थानीय लोगों की सहमति नहीं बन पाई। लगातार प्रयासों के बाद समिति ने अजराना कलां में जमीन तलाश की और इस बार मंजूरी मिल गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मंजूरी और योजनाओं का लाभ

अजराना कलां में मार्केट कमेटी के सबयार्ड के पास जमीन खरीदने की मंजूरी मिल जाने के बाद तेल मिल की स्थापना जल्द ही शुरू हो सकेगी। इस तेल मिल से स्थानीय किसानों को सूरजमुखी के उत्पादन को बाजार तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि उत्पादकता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही, सूरजमुखी तेल मिल के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य में तेल उत्पादन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp